ETV Bharat / state

बरेली में सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत; शादी से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार, बच्चे समेत तीन घायल

इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बरेली में सड़क हादसा
बरेली में सड़क हादसा (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 22, 2026 at 4:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली : किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के कल्याणपुर शहजादनगर निवासी गोविंद अपने परिवार के साथ शाही क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने गए थे. देर रात करीब एक बजे जब वे रामपुर रोड से वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकरा गई.




टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में गोविंद की पत्नी मोनी, पिता खेमकरन और फूफा रामगुलाम की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में गोविंद एवं उनका दो साल का बेटा और चाचा राम बहादुर घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.



इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे पेड़ हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पेड़ से कार टकराई, वह लंबे समय से सड़क के बीच खड़ा है और पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं.


यह भी पढ़ें : फर्रुखाबाद में सड़क हादसा; इंटर का एग्जाम देकर लौट रहे छात्र की मौत, दो अन्य घायल