बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन युवकों की मौत; लखनऊ-प्रयागराज पर हुआ हादसा
CO सदर अरुण नौहार ने बताया कि बुधवार की रात में तेज रफ्तार कार लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर पलट गई थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 26, 2026 at 8:26 AM IST
|Updated : February 26, 2026 at 12:51 PM IST
रायबरेली/हमीरपुर: लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना इतनी भयानक थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया. हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के पास की है.
वहीं, महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बेकाबू पिकअप ने पैदल जा रही महिलाओं को रौंद दिया. हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना चंद्रिका देवी मंदिर के पास की है.
CO सदर अरुण नौहार ने बताया कि बुधवार की रात में तेज रफ्तार कार लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर भदोखर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मृतकों की पहचान धनंजय सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह निवासी दौलतपुर, आशुतोष मौर्या (35) पुत्र चंद्रभान निवासी अलीगंज डिहवा और संदीप सिंह (35) पुत्र तेजभान सिंह निवासी प्रहरी के रूप में हुई है. सभी निवासी जगतपुर थाना क्षेत्र के हैं. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ऐसे हुई दुर्घटना: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हरचंदपुर की तरफ से आ रही कार भदोखर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के पास नहर किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई.
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया.
वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लाईक ने परीक्षण के बाद बताया कि तीनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. दुर्घटना की पर ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे भी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी.
महोबा में तीन महिलाओं की मौत: महोबा में तेज रफ्तार पिकअप ने महिलाओं को रौंद डाला. हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है. 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. एक महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, यह महिलाएं मैरिज हॉल में पूड़ी बनाकर पैदल वापस लौट रही थीं. घटना शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे स्थित बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर गेट के पास की है.
फर्रुखाबाद में युवक की मौत: इटावा-बरेली हाईवे पर दो ट्रैक्टरों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार एक युवक मौत हो गई. दूसरा युवक घायल हो गया.
थाना मोहम्मदाबाद के गांव हरकमपुर निवासी धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू (28) पुत्र अवधेश सिंह अपने साथी दीपक पुत्र रामवीर सिंह, सुखेंद्र पुत्र प्रेम सिंह के साथ ट्रैक्टर पर आलू लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे. रास्ते में दो ट्रैक्टरों की टक्कर में धीरेंद्र की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें: वृंदावन में सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत; खिड़की पर नहीं लगा था शीशा

