ETV Bharat / state

एमसीबी में करैत सांप ने 3 को डसा, बच्ची की मौत, मामा भांजी की हालत गंभीर

मामा-भांजी का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा है.

THREE PEOPLE BITTEN BY KRAIT
एमसीबी में करैत सांप ने 3 को डसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 6, 2026 at 8:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत पाराडोल के देवगनडांड गांव में सोमवार तड़के जहरीले करैत सांप के डसने से मामा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही 10 वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया. वहीं युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है.

एमसीबी में करैत सांप ने 3 को डसा

स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत पाराडोल के देवगनडांड में अलसुबह मामा और उसकी 10 वर्षीय भांजी घर में जमीन पर सो रहे थे. इसी दौरान जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और दोनों को डस लिया. कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई. परिजन तत्काल दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही 10 वर्षीय बालिका ने रास्ते में दम तोड़ दिया. इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.


डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी

वहीं युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में जहरीले सांपों का निकलना बढ़ गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जमीन पर सोने से बचें, घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं.

जनकपुर की फॉरेस्ट कॉलोनी में घूमते दिखा लकड़बग्घा, एमसीबी वन विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील

खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और स्टोन गिट्टी से भरे ट्रैक्टर जब्त

125 दिन रोजगार और 300 रुपए दैनिक मजदूरी की गारंटी, एमसीबी-कोरिया में ‘विकसित भारत G RAM G Act-2025’ का शुभारंभ