ETV Bharat / state

धनबाद में सड़क हादसे में मां-बेटा समेत पोती की मौत, गिरिडीह के रहने वाले थे तीनों

धनबाद में एक सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों गिरिडीह से धनबाद जा रहे थे.

ROAD ACCIDENT IN DHANBAD
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 27, 2025 at 5:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्स लेन सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सरिया बाजार से कार एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी, इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

मृतक के भतीजे का बयान (Etv Bharat)

महिला को इलाज के लिए ले जा रहे थे

गुरुवार देर रात हुए हादसे में कार में सवार 95 वर्षीय महिला ललिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके बेटे 57 वर्षीय रामदेव यादव और उनकी 35 वर्षीय बेटी गीता देवी को इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

देर रात राजगंज में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैः अलीशा अग्रवाल, राजगंज थाना प्रभारी

मृतक लालिया देवी और उसका बेटा रामदेव यादव दोनों गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के बटलोहिया के रहने वाले थे. जबकि रामदेव की बेटी गीता देवी का ससुराल सरिया थाना क्षेत्र पचम्बा में है. लालिया देवी के पैर में चोट लगी थी. जिसके इलाज के लिए बेटा रामदेव और पोती गीता साथ में कार से जा रहे थे. मगर हादसे में मां बेटे समेत पोती की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, ONGC के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस पहुंची घटनास्थल

चाईबासा में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, सड़क हादसे में 3 की मौत

गोड्डा में धान लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी की मौत