ETV Bharat / state

कोरबा में अपराध की तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं ने दी जान, युवक ने उठाया घातक कदम

पुलिस ने संबंधित घटनाओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Three major crimes in Korba
युवक ने उठाया घातक कदम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 6:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: 2 अलग थाना इलाकों में 2 स्कूली छात्राओं ने जान दे दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों छात्राओं ने जान क्यों दी. दानों छात्राओं के परिवार वालों का रो रोककर बुरा हाल है. वहीं एक और घटनाक्रम में एक युवक ने घातक कदम उठाते हुए खुद पर ही जानलेवा हमला कर दिया. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक ने ऐसा क्यों किया ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

2 छात्राओं ने दी जान, युवक की हालत गंभीर

पहली घटना कोतवाली थाना इलाके के इंदिरा नगर दुरपा रोड की है. यहां राजमिस्त्री का काम करने वाले शख्स की 17 वर्षीय बेटी ने जान दे दी. मृतक छात्रा निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी. परिवार वालों के मुताबिक छात्रा अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी. छात्रा ने किस तनाव के चलते ये घातक कदम उठाया ये पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.



उरगा थाना इलाके में पसरा मातम

दूसरी घटना उरगा थाना इलाके के ग्राम धमनागुड़ी मौहार की है. यहां 16 साल की छात्रा ने जान दे दी. मृतक छात्रा कक्षा नवीं में पढ़ती थी. छात्रा घर से ये बोलकर निकली की वो तालाब पर जा रही है. जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिवार वाले जब तालाब पर पहुंचे तो वहां तालाब के किनारे उसकी डेड बॉडी मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.



युवक ने किया खुद पर प्राणघातक हमला

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके के ग्राम बेंदरकोना की है. यहां मजदूर के बेटे ने खुद पर प्राणघातक हमला कर खुद को जख्मी कर लिया. युवक की उम्र 25 साल है. परिवार वालों ने बेटे को गंभीर हालत में कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस बात का पता नहीं चल पाया है.

आत्महत्या नहीं है समाधान

यदि आपके मन में कभी निराशा में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की जरूरत है, तो ऐसे में कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें- 04424640050 (24x7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन - 9152987821 (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध).

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, नक्सल स्मारक ध्वस्त, दो IED भी बरामद

ग्रीन नंबर प्लेट बनी चुनौती, ANPR कैमरे नहीं पढ़ पा रहे ईवी नंबर, कानून व्यवस्था पर सवाल

बलरामपुर में ग्रामीण की मौत मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, SDM करूण डहरिया सस्पेंड