ETV Bharat / state

बहराइच सड़क हादसों में तीन की मौत; लखनऊ में बेकाबू कार की टक्कर से तीन पुलिसकर्मी घायल

बहराइच के नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि अलग-अलग सड़क हादसों में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

बहराइच के तीन हादसों में तीन की मौत.
बहराइच के तीन हादसों में तीन की मौत. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 8:22 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बहराइच/लखनऊ: बहराइच जिले में कोहरे की वजह से हुए तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में 2 लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं, लखनऊ के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में बेकाबू कार ने पुलिस वैन में टक्कर मार दी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

बहराइच के नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है. सभी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.

बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत: मृतक के पड़ोसी राजू दूबे ने बताया कि पयागपुर थाना क्षेत्र में करमोहना गांव निवासी संदीप यादव (20) पुत्र बाल गोविंद यादव अपनी बुआ के घर गुरुदत्त पुरवा गणेश चतुर्थी को तिल लेकर जा रहे थे. वापस लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों ने संदीप को पास के सीएचसी केंद्र पहुंचाया. सूचना पर परिजन भी पहुंच गए. संदीप की गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. परिजन घायल को लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही संदीप ने दम तोड़ दिया.

बहराइच के तीन हादसों में तीन की मौत. (Video Credit: ETV Bharat)

कार-बाइक की टक्कर में मौत: दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बुद्ध रिसॉर्ट के पास हुई. परिजनों ने बताया कि प्रमोद (45) निवासी मरौचा फखरपुर बाइक से अपने घर जा रहे थे. तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया.

दो बाइक की आमने-सामने भिडंत: तीसरी घटना बदला चौराहे के पास हुई. परिजनों ने बताया कि अलख राम वर्मा (40) पुत्र सियाराम वर्मा अपनी एएनएम पत्नी मिथलेश को लेकर बेचईपुरवा ड्यूटी से वापस लाने गए थे. वापस लौटते समय आमने-सामने बाइक की भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में अलख राम की मौत हो गई. वही मिथलेश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है.

अन्य हादसे में वन विभाग की लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश (24) पुत्र महेंद्र बेगमपुर से घर जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

लखनऊ में तीन पुलिसकर्मी घायल: ​महानगर थाने की अकबर नगर बीट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार सिंह सोमवार रात अपनी टीम के साथ सरकारी वाहन प्रथम मोबाइल से गश्त पर थे. उनके साथ आरक्षी अशोक कुमार और विकास चौधरी भी मौजूद थे.

रात करीब 12:45 बजे जब पुलिस की गाड़ी बंदरिया बाग चौराहे के पास पहुंची, तभी 1090 चौराहे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी, कि पुलिस की सरकारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.

उस पर सवार तीनों पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. ​हादसे के तुरंत बाद घायल दरोगा और सिपाहियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इंस्पेक्टर गौतम पल्ली रत्नेश सिंह ने बताया की सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस 1090 चौराहे और बंदरिया बाग के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाली कार के नंबर का पता लगाया जा सके और आरोपी चालक को दबोचा जा सके.

यह भी पढ़ें: मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान का एक्सीडेंट; कार में मिली क्रिस्टल ड्रग्स और सिरिंज