ETV Bharat / state

यूपी में तीन IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती, तत्काल ज्वाइन करने का आदेश

अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग में तैनात बाबू लाल मीना को खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

तीन IAS अफसरों का तबादला.
तीन IAS अफसरों का तबादला. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 10:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश गुरुवार की रात जारी किए हैं. जिससे शासन स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं. ये तबादले विभागों की कुशलता और सेवानिवृत्ति से जुड़े रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश की नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. प्रमुख सचिव एम देवराज ने बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्य स्थल पर ज्वाइन करना होगा.

बाबू लाल मीना, जो अपर मुख्य सचिव के पद पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग में तैनात हैं, उन्हें अब विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बाबू लाल मीना 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं और यांत्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक हैं. लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह बदलाव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा के 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के संदर्भ में किया गया है. राजेश कुमार सिंह भी 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं.

राजकमल यादव, जो अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, कानपुर के पद पर कार्यरत थे, अब विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : कानपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, टूटी सड़क पर कफन, फूल और अगरबत्ती लगाई