ETV Bharat / state

'20 हजार दो नहीं तो जेल भेज देंगे..' वसूली के आरोप में बिहार में तीन होमगार्ड जवान गिरफ्तार

जमुई में पुलिस ने तीन होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीनों जवान पर चेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप है.

Home Guard jawan arrested
जमुई में तीन होमगार्ड जवान गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 26, 2026 at 8:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई: बिहार के जमुई में तीन होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों जवान पर वसूली करने का आरोप है. मामला जमुई जिले सोनो थाना क्षेत्र का है. जमुई-चकाई मार्ग पर सोनो डुमरी के पास उत्पाद विभाग द्वारा चेकपोस्ट बनाया गया है. यहां झारखण्ड, बंगाल की ओर से जमुई की ओर आने-जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जाती है. 21 अप्रैल की रात तीनों जवान ने जबरन वाहन सवार लोगों से वसूली की.

चेकपोस्ट पर मनमानी: झारखंड के गिरिडीह जिले के शास्त्री नगर निवासी पीड़ित श्याम सुंदर यादव ने पुलिस से शिकायत की थी, कि उनसे डुमरी चेकपोस्ट पर डयूटी में तैनात उक्त होमगार्ड जवानों के द्वारा जबरदस्ती 15,000 रुपये लिया गया. पीड़ित 5 व्यक्तियों के साथ एक स्कार्पियो से तिलक समारोह में जमुई स्थित महादेव सिमरिया जा रहे थे. इसी दौरान इस तरह की मनमानी की गयी.

जेल भेजने की धमकी: पीड़ित के अनुसार रास्ते में सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर एक्साइज के तीन होमगार्ड जवानों ने स्कार्पियो वाहन सवार सभी व्यक्ति को नीचे उतरवा लिया. मनमाना करते हुए 20,000 रुपया देने की मांग की नहीं तो जेल भेज देने की धमकी दी. गाडी सवार एक व्यक्ति से होमगार्ड सूर्यमणि कुमार के द्वारा मोबाइल में दिखाऐ गए स्केनर पर 9,500 रुपया लिया गया.

एसपी ने की कार्रवाई: इस मामले में जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने जानकारी देते हुऐ बताया कि शिकायत के बाद जब जांच पडताल की गई तो सीसीटीवी का अवलोकन करने पर उक्त तीन होमगार्ड जवान द्वारा गाड़ी रोकते देखा गया, पूछताछ करने पर आरोपी होमगार्ड जवान सूर्यमणि कुमार ने बताया कि "मैं अपने दोस्त आदर्श कुमार से UPI ID पर 9,500 रुपया मंगाया था." हालांकि जांच में तीनों होमगार्ड जवान दोषी पाए गए.

"चेकपोस्ट पर वसूली करने की शिकायत मिली थी. इस मामले में जांच की गयी तो मामला सही पाया गया. पुलिस ने तीन होमगार्ड जवान सूर्यमणि कुमार, आशीष कुमार सिंह और नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया." -विश्वजीत दयाल, एसपी, जमुई

एएसआई और दो होमगार्ड गिरफ्तार: एक दूसरी घटना में उत्पाद पुलिस के दो एएसआई और दो होमगार्ड जवान पर अपहरण और 1,50,000 फिरौती लेने का आरोप लगा था. शिकायत पर जमुई पुलिस ने नवादा जिले के पकरीबरावां से कौआकोल उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

ये भी पढ़ें: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, मुजफ्फरपुर हिंसक झड़प में मौत पर SSP की बड़ी कार्रवाई