ETV Bharat / state

वाराणसी में कनैल का फल खाने दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत, गांव में पोखरे के पास खेल रही थीं, पुलिस कर रही जांच

एक बच्ची की मौत कल हुई, जबकि दो बच्चियों की मौत आज हुई है. गांव में मातम पसरा हुआ है.

जहरीला फल खाने से तीन बच्चियों की मौत.
जहरीला फल खाने से तीन बच्चियों की मौत. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 8:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कनैल का फल खाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चियां सगी बहने हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एडीसीपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की.

करधना गांव में पोखरे के किनारे नैंसी प्रजापति (4) पुत्री मनीष, हर्षिता प्रजापति (6) पुत्री मिथिलेश प्रजापति, अंशिका प्रजापति (3) पुत्री मिथिलेश प्रजापति की कनैल के फूल खाने से मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया.

परिजनों ने बताया कि रविवार को तीनों बच्चियां गांव के पास ही पोखर के किनारे खेल रही थीं. कनैल का फल खाने से उनकी हालत बिगड़ गई. रविवार शाम एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की मौत सोमवर तड़के और तीसरी बच्ची की मौत सुबह नौ बजे सुबह हुई.

हर्षिता के परिजनों ने बताया, तीनों बच्चियां कल रविवार दोपहर दो बजे खेलने गई थीं. खेलते-खेलते साढ़े तीन हो गया. उसके बाद हमारे मेरी बड़ी बेटी हर्षिता प्रजापति घर पहुंची तो उसका पैर लड़खड़ा रहा था. हम लोगों को लगा कि उसको ठंड लग गई है. नजदीक हॉस्पिटल ले गए. इसके बाद आराम नहीं मिला तो बड़े हॉस्पिटल गए, तो वहां से रेफर कर दिया गया. दूसरे जगह ले गए तो डॉक्टर ने जवाब दे दिए.

उसके बाद बड़ी लड़की को प्रवाह करके घर जा रहे थे, तो दूसरी बच्ची की भी हालात बिगड़ गई. उसको भी डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने पॉयजन होने की बात कही, कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच पड़ताल की. एक कनैल का पेड़ दिखा है. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इसी का फल खाने से बच्चियों की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.

डीसीपी आकाश पटेल बताया कि दो बच्चियों की मौत कल हुई थी, आज एक बच्ची की मौत हुई है. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है.

यह भी पढ़ें : ETV Bharat रियलिटी चेक; लखीमपुर खीरी में रात होते ही पुलिस चौकियों पर पसरा सन्नाटा, जानिए कोतवाली के 10 चौकियों का हाल