ETV Bharat / state

जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दनादन हुई फायरिंग, 3 बदमाश गिरफ्तार

हरियाणा के जींद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

Three criminals arrested after police encounter in Jind
जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 16, 2026 at 8:33 PM IST

|

Updated : May 16, 2026 at 8:50 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद : हरियाणा के जींद जिले के ईक्कस गांव के पास नहर पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच आज शाम चार बजे मुठभेड़ हो गई. इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए. पुलिस ने इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें जींद के ढिगाना निवासी अक्षय व रोहतक के किलोई गांव निवासी भगता सिंह को गोली लगी है, जबकि करेला निवासी अंकित को भी चोट लगी है. पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है. पुलिस आरोपियों पर दर्ज पहले अन्य मामलों को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि तीनों पर पहले भी हत्या के प्रयास के मामले अन्य शहरों में दर्ज हैं.

बदमाशों ने की फायरिंग : शनिवार को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए इंचार्ज डिटेक्टिव स्टाफ जींद निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3.15 बजे पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के मुताबिक, तीन हथियारबंद नौजवान लड़के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और इक्कस बायपास नहर की पटरी के पास खेतों में बैठकर शराब पी रहे थे. इस सटीक सूचना पर जब डिटेक्टिव स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी को देखते ही उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों द्वारा चलाई गई दो गोलियां उप-निरीक्षक समरजीत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए. इसके अलावा एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी.

जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (ETV Bharat)

पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग : पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. बदमाशों की ओर से 5 फायर किए गए, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी 7 राउंड फायर किए. इस मुठभेड़ में भगत (निवासी किलोई) के दाहिने पैर में गोली लगी. अक्षय (निवासी डीगाना) के बाएं पैर में गोली लगी. अंकित (निवासी करेला) भी इस दौरान पैर में चोट लगने से घायल हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बदमाशों को राउंडअप किया और तुरंत इलाज के लिए सामान्य अस्पताल जींद में दाखिल कराया. गिरफ्तार किए गए बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है. इनके पास से पुलिस ने घातक अवैध हथियार बरामद किए हैं. बदमाशों के कब्जे से एक .32 बोर देसी पिस्तौल और एक .32 बोर की विदेशी (जीगाना) पिस्टल बरामद हुई है. निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया बदमाश अक्षय के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं. बदमाश भगत के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं. बदमाश अंकित के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील : पुलिस अधीक्षक जींद ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में शांति, मजबूत कानून व्यवस्था और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. यदि आपको किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है, या अवैध हथियार, नशा, अपराध व किसी वारदात की योजना संबंधी कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. उन्होंने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. जींद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : अंबाला CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, मुलाना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग में दो आरोपी घायल

ये भी पढ़ें : नूंह पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल

Last Updated : May 16, 2026 at 8:50 PM IST