ETV Bharat / state

ग्रेटर नोएडा की पंचशील सोसायटी में हादसा, कार सवार महिला ने 3 बच्चों को रौंदा, पुलिस जांच में जुटी

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है.

सड़क हादसा
सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 8, 2026 at 10:59 AM IST

|

Updated : July 8, 2026 at 11:35 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के पंचशील सोसायटी के पास उस समय हड़कंप मच गया. जब एक कार की टक्कर एक स्कूटी से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की इस हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.

वहीं, घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर आई पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि जिस कार से टक्कर हुई है उस कार को महिला चला रही थी और वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी. उसी दौरान यह हादसा हुआ है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

कार की टक्कर से स्कूल जा रहे हैं तीन बच्चे हुए घायल
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि,

आज बुधवार को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील ग्रीन में रहने वाली एक महिला कार से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी. तभी सोसाइटी से निकलते समय कार के एक्सीलेटर पर अचानक पैर रख जाने से उनकी कार सर्विस लाइन पर एक खड़ी स्कूटी में टकरा गई. जिससे उक्त स्कूटी पास में खड़े दो-तीन बच्चों पर गिर जाने से उनको हल्की चोट आई है. बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है.

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है. सोसाइटी के आसपास लगे कैमरा को चेक किया जा रहा है, घायल सभी बच्चों की हालत खतरे के बाहर है. इस घटना के संबंध में अभी तक किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी. दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है, अन्य विधि कार्रवाई प्रचलित है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : July 8, 2026 at 11:35 AM IST