ETV Bharat / state

बिहार में ESI गिरफ्तार, गाड़ियों को रोककर करता था वसूली

गया में जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय का ईएसआई अवैध वसूली करता था. पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ है. पढ़ें खबर

ESI Arrest In Gaya
गया में ईएसआई गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 24, 2025 at 3:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के गया में एक बार फिर से एक्शन देखने को मिला है. गयाजी में डीटीओ ऑफिस के एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर (ईएसआई) की गिरफ्तारी हुई है. गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में ईएसआई गौरव कुमार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

डीटीओ कार्यालय का ESI गिरफ्तार : दरअसल, बीते 23 दिसंबर को एक पीड़ित द्वारा कोच थाने में लिखित शिकायत की गई थी. बताया गया था कि अपने दो पिकअप से प्याज लोड कर वह जा रहा था. कोच थाना के समीप डीटीओ ऑफिस के ईएसआई एवं उसके साथ दो निजी कर्मियों के द्वारा पिकअप रोका गया. साथ ही मोबाइल और पैसे छीन लिए गए.

शिकायत मिलने पर एक्शन में आयी पुलिस : पीड़ित का कहना था कि मारपीट करते हुए 10 हजार की मांग की गई. बगैर डीटीओ को सूचना दिए इस तरह की अवैध वसूली डीटीओ ऑफिस के ईएसआई के द्वारा किए जाने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम हरकत में आई. इसकी जानकारी गया के प्रभारी एसएसपी कांतेश मिश्रा को दी गई.

SSP के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई : मामला संज्ञान में आते ही गया एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया और मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए टिकारी एसडीपीओ और थाना अध्यक्ष कोच को निर्देशित किया. एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई.

डीटीओ को नहीं थी जानकारी : इस दौरान अनुसंधान में सामने आया कि जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के ईएसआई के द्वारा बगैर डीटीओ को सूचना दिए इस प्रकार से अवैध वसूली की जा रही थी. डीटीओ को सूचना दिए बगैर स्कॉर्पियो से रात में निकलकर जो भी गाड़ी आती थी, उसे रुकवाकर ओवरलोड बता अवैध रूप से पैसे की मांग की जाती थी. गौरव कुमार अपने साथ दो प्राइवेट कर्मियों को भी रखा था.

मामले में तीन की हुई गिरफ्तारी : पुलिस की गठित टीम ने त्वरित तौर पर कार्रवाई शुरू की और आरोपित डीटीओ ऑफिस के ईएसआई समेत अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान जहानाबाद निवासी गौतम कुमार और सहरसा निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है. तीनों की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

''बगैर डीटीओ को सूचना दिए अवैध वसूली करने वाले जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के ईएसआई गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इसके दो अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी की गई है. ये लोग वाहनों से अवैध वसूली का काम करते थे. इस तरह के एक मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और डीटीओ ऑफिस के ईएसआई समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है. अग्रतर कार्रवाई जारी है.''- सुशांत कुमार चंचल, एसडीपीओ, टिकारी

ये भी पढ़ें :-

बिहार में एक बार फिर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

गजब हैं बिहार के कर्मचारी! ऑफिस पहुंचते ही वसूलने लगे घूस, निगरानी ने ऐसे दबोचा