ETV Bharat / state

फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर संचालित करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट

तीनों आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ, डरा-धमकाकर रकम वसूलने का आरोप.

फर्जी कॉल सेंटर से तीन आरोपी अरेस्ट
फर्जी कॉल सेंटर से तीन आरोपी अरेस्ट (Photo Credit:ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 1:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश विहार में संचालित फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में छत्तीसगढ़ निवासी विक्रम खूटे, कल्याणपुर निवासी अनुराधा त्रिवेदी, बिल्हौर निवासी प्रियंका शामिल हैं. तीनों आरोपियों द्वारा ऑनलाइन मैच प्वाइंट के नाम से कॉल सेंटर संचालित था.

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एनसीआरबी से एक जानकारी सामने आई थी, जिसमें ये पता लगा था कि कानपुर के कल्याणपुर में कुछ आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं, फिर पीड़ितों से बात करने के बाद कल्याणपुर थाना पुलिस टीम व सर्विलांस व साइबर सेल टीम के सदस्यों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपी सालों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर धन उगाही कर रहे थे. अब सभी आरोपियों के बैंक खातों, स्मार्टफोन व अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू करा रहे हैं. डीसीपी पश्चिम ने बताया सभी आरोपी 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. ये आमजन के फेसबुक, इंस्टाग्राम एकाउंट को सर्च करते थे, फिर उन्हें किसी लड़की से मिलने का ऑफर देते थे. जब लड़की से मुलाकात का समय आता था, तब कोई बहाना बना देते थे. आरोपी खुद कई दिनों तक लड़की की आवाज में बातें करते थे. जैसे ही कोई व्यक्ति पूरी तरह इनकी बातों में आ जाता था, तो पंजीकरण राशि समेत अन्य खर्चे बताकर उनसे मोटी रकम ठग लेते थे.

डीसीपी पश्चिम ने बताया, आरोपी इतने शातिर थे, कि किसी भी व्यक्ति को कॉल करने के बाद सबसे पहले यही पूछते थे कि क्या आप शादी करना चाहते हैं? जिनका जवाब हां में होता था. उनके नंबर पर लगातार कॉल करके उन्हें फंसा लेते थे, फिर उन्हें डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलते थे. किसी तरह का विवाद करने पर उनकी चैट, फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी भी देते थे.