ETV Bharat / state

बुलंदशहर में साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चार खातों से 23 लाख का खुलासा

आरोपी अपने नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे

बुलंदशहर से साइबर ठग गिरफ्तार
बुलंदशहर से साइबर ठग गिरफ्तार (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 7:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बुलंदशहर: जनपद में म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को ककोड़ पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने गिरफ़्तार किया है. आरोपियों के पास से बरामद चार बैंक खातों से पुलिस ने 23 लाख की ठगी का खुलासा किया है.

एसपी क्राईम नरेश कुमार (VIDEO Credit: ETV Bharat)

एसपी क्राईम नरेश कुमार के अनुसार, थाना ककोड़ और साईबर थाना बुलंदशहर ने शुक्रवार को संयुक्त कार्यवाई कर तीन साईबर ठगों को गिरफ़्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप, अंकित और प्रिंस के रुप में हुई है.

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अपने नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे. इन खातों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में हुए साइबर धोखाधड़ी के रकम की लेनदेन में किया जाता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बिहार समेत अन्य राज्यों में हुई साइबर धोखाधड़ी के पैसों के लेनदेन के लिए किया गया है. इन खातों के खिलाफ दूसरे राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी से करीब 23 लाख रुपए आए थे. बैंक की ओर से खाते फ्रीज किए जाने से बचने के लिए वे रकम को 'बाइनेंस ऐप' के जरिए USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर अन्य आईडी पर ट्रांसफर कर देते थे.

इसके बदले में उन्हें 3 परसेंट का कमीशन मिला था, जो 70 हज़ार के करीब है. आरोपियों के पास से दो संदिग्ध मोबाइल बरामद किए गए हैं, इन अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास है.

ये भी पढ़ें: चंदौली में साइबर ठगी का भंडाफोड़: डिमैट अकाउंट हैंडल कर लगाते थे चपत, मास्टरमाइंड समेत 12 गिरफ्तार