ETV Bharat / state

बिहार के कई सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

बिहार में पटना सिविल कोर्ट को और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मेल के माध्यम से दी गई है. पढ़ें खबर-

Threat To Blow Up Court in bihar
पटना सिविल कोर्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 9, 2026 at 11:58 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में पटना सिविल कोर्ट और भागलपुर सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से RDX से उड़ाने की गंभीर धमकी मिली है. दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराने का आदेश जारी किया गया. यह धमकी एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हाई अलर्ट जारी है.

कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी: जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद जज, वकील, कर्मचारी और फरियादी को तत्काल बाहर निकाला गया. कुछ ही देर में पूरा परिसर खाली करा लिया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. न्यायिक कामकाज भी अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ. बाहर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.

कोर्ट पहुंचा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड: पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चला रही हैं. हालांकि अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. प्रशासन ने दोनों कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच में धमकी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ऐसी घटनाएं पहले भी होक्स बम थ्रेट के रूप में सामने आई है.

THREAT TO BLOW UP COURT IN BIHAR
पटना सिविल कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा (ETV Bharat)

क्या कहते हैं कोर्ट के वकील: प्रशासन के निर्देश पर कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है. आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है. वकील ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि ई-मेल में सिविल कोर्ट को उड़ाने की स्पष्ट धमकी दी गई थी. इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया.

"मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर कमरे, गलियारे और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके."- ऋषिकेश नारायण सिन्हा, वकील, पटना

क्या कहती है पुलिस?: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है. यह शरारती तत्वों द्वारा फैलाया गया भय भी हो सकता है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा. जब तक पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी.

एक हफ्ते में दूसरी बार धमकी: एक हफ्ते पहले भी बिहार में कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली थी. इसमें मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट, भागलपुर सिविल कोर्ट, सिवान सिविल कोर्ट, बेगूसराय सिविल कोर्ट आदि शामिल थे. इस सूचना के बाद सभी जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई थी. साथ ही कोर्ट परिसरों को आनन-फानन में खाली करवाया गया था और सर्च ऑपरेशन बी चलाया गया था.

Threat To Blow Up Court in bihar
बिहार के कई सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी (ETV Bharat)

ब्लास्ट इस तरह होंगे: ब्लास्ट को लेकर ई-मेल में लिखा गया है कि "C-4 RDX से बने 3 RDX IED पहले ही बिल्डिंग की जरूरी जगहों पर रख दिए गए हैं. 1 या 2 सदस्य लंच के समय कोर्ट के पास आएंगे और जब रिमोट कंट्रोल ट्रिगर ले जाने वाले Q ब्रांच -ISI सदस्य बिल्डिंग से 100 फीट के दायरे में आएंगे, तो IED अपने आप फट जाएंगे."

श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन का जिक्र: वहीं आगे मेल में लिखा है कि "IED अगर किसी वजह से वे एक्टिवेट नहीं होते हैं, तो सदस्य खुद कोर्ट की बिल्डिंग के अंदर आएंगे और श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन की तरह सभी वकीलों के साथ खुद को उड़ा लेंगे. हम एक संदेश देना चाहते हैं और अभी के लिए आपकी कोर्ट सबसे आसान निशाना है, हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और किसी भी कीमत पर अपनी आवाज सुनाना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें-

बिहार के 4 सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा कैंपस