ETV Bharat / state

उदयपुर में नए साल 2026 का जश्न, झीलों की नगरी पर्यटकों से गुलजार

झीलों की नगरी उदयपुर में नए साल 2026 के स्वागत के लिए देश-विदेश के पर्यटक जश्न मनाने पहुंचे हैं.

उदयपुर में उमड़े पर्यटक
उदयपुर में उमड़े पर्यटक (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 2:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर नए साल 2026 के स्वागत के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है. साल के आखिरी दिनों में देश-विदेश से आए हजारों पर्यटकों की आमद से शहर गुलजार हो उठा है. होटल, रिसॉर्ट्स, होमस्टे और गेस्ट हाउस लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि पिछोला झील, फतेहसागर झील और ऐतिहासिक स्थलों पर दिनभर चहल-पहल बनी हुई है. सर्द मौसम, झीलों की मनमोहक सुंदरता और राजसी माहौल ने उदयपुर को एक बार फिर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना दिया है.

पर्यटकों में उत्साह: पर्यटकों का कहना है कि उदयपुर की नीली झीलें और प्राकृतिक सौंदर्य नए साल के आगाज को यादगार बनाने के लिए बेस्ट जगह है. एक पर्यटक राकेश ने कहा, "उदयपुर अपनी खूबसूरती और नैसर्गिक माहौल के लिए जाना जाता है. यहां 2026 का स्वागत करने हम विशेष रूप से आए हैं." कई पर्यटक दिन में सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, सहेलियों की बाड़ी और सज्जनगढ़ जैसे स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं, जबकि शाम को झीलों में बोटिंग, सनसेट व्यू और कैफे-रेस्तरां में समय बिता रहे हैं.

उदयपुर में उमड़े पर्यटक
पर्यटक स्थलों पर जुटी भीड़ (ETV Bharat Udaipur)

इसे भी पढ़ें- New Year 2026 : ड्रिंक एंड ड्राइव पर जब्त होगा वाहन, 1 जनवरी को मंदिरों में खास इंतजाम

थीम बेस्ड पार्टियां और भव्य आयोजन: शहर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का जोरदार माहौल है. विभिन्न रिसॉर्ट्स और होटलों में थीम-आधारित पार्टियों का आयोजन किया गया है, जिनमें लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, राजस्थानी लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, उदयपुर में 300 से अधिक सेलिब्रेशन इवेंट्स हो रहे हैं, जिनके पैकेज 500 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक हैं. फतेहसागर और पिछोला झील के किनारे विशेष लाइटिंग और सजावट की गई है, जो रात में शहर को जगमग कर रही है.

सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद: होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया, "नए साल को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. प्रमुख होटलों में गाला डिनर, फायरवर्क्स और कल्चरल शो आयोजित हो रहे हैं. पर्यटन व्यवसाय को इससे बड़ी उम्मीदें हैं." नगर निगम, पर्यटन विभाग और पुलिस प्रशासन ने स्वच्छता, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो. कई पर्यटक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों, लोक संगीत और शांत वातावरण का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- रणथंभौर में पर्यटकों का नया साल: बाघ दीदार के लिए उमड़ी भीड़, बुकिंग फुल