ETV Bharat / state

ईरान सहित युद्धग्रस्त खाड़ी देशों में हजारों भारतीय फंसे, नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और तत्काल मदद के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम बनाए हैं.

INDIANS STRANDED IN GULF
ईरान सहित खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए मदद की गुहार. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 9:49 AM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 10:30 AM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा /सहारनपुर /चंदौली: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले से कई देशों में युद्ध का संकट गहराया गया है. इन देशों में तमाम भारतीय नागिरक और उनके परिवार फंसे हैं. युद्ध संभावित देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और तत्काल मदद के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम बनाए हैं.

आगरा जिला प्रशासन भी गहराए युद्ध संकट के बीच तमाम देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है. आगरा जिला प्रशासन ने युद्ध क्षेत्र वाले खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक और परिवार की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

INDIANS STRANDED IN GULF
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर. (ETV Bharat)
INDIANS STRANDED IN GULF
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर. (ETV Bharat)
INDIANS STRANDED IN GULF
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर. (ETV Bharat)

इससे सभी खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक और उनके परिजन किसी भी आपात स्थिति में भारत में मौजूद परिजन या रिश्तेदारों तत्काल मदद प्राप्त कर सकते हैं.

INDIANS STRANDED IN GULF
खाड़ी देशों में फंसे चंदौली के लोगों के लिए परेशान हैं परिजन. (ETV Bharat)

बता दें कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले से दुनिया में खलबली मची हुई है. कई देशों में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. लगातार अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर कार्रवाई की जा रही है. जिसके चलते ही ईरान भी जबावी कार्रवाई कर रहा है. जिससे खाड़ी देशों में युद्ध का संकट मंडरा रहा है.

INDIANS STRANDED IN GULF
खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए मदद की गुहार. (ETV Bharat)

हर देश में भारतीय दूतावास एक्टिव

आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि गहराते युद्ध के संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक और उनके परिजन को लेकर इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम बनाए हैं. जिनका उद्देश्य इस संकट की घड़ी में भारतीय नागरिकों को त्वरित मदद और सही जानकारी मुहैया कराना है.

INDIANS STRANDED IN GULF
आगरा जिला प्रशासन भी तमाम देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है. (ETV Bharat)

आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से तेल अवीव, मस्कट, जेद्दा, दोहा, बहरीन, रियाद, बगदाद, अम्मान और कुवैत सिटी स्थित भारतीय दूतावासों को सक्रिय किया है.

हर देश में मिलेगी सीधी मदद

आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि खाड़ी देशों जैसे दुबई, कतर, इस्राइल, ईरान और अन्य देशों में भारतीय नागरिक और उनके परिजन रह रहे हैं. ये सभी इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम के नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं. जिससे संबंधित दूतावास से संपर्क और समन्वय से भारतीय देशों को हर देश में हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.

इसके साथ ही स्थानीय लोग भी अपने परिजन की कुशलता जानने या उनकी देश वापसी संबंधी तमाम जानकारी इन नंबर्स प्राप्त कर सकते हैं.

जनता से प्रशासन की अपील

आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जनता से अपील है कि युद्ध क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिक अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नहीं निकलें. दूतावास से जो निर्देश जारी किए गए हैं. उनका पालन करें. किसी भी अप्रिय स्थिति या आपात स्थिति को लेकर इन नंबर्स पर तत्काल सूचना दें.

इसके लिए हर देश में विशेष इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम स्थापित हैं. इन इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम से खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक और उनके परिजन आसनी से भारत में मौजूद परिजन या रिश्तेदारों से आपात स्थिति में तत्काल मदद पा सकते हैं.

देश वार हेल्पलाइन नंबर

देश का नाम .... शहर का नाम ... हेल्पलाइन नंबर या WhatsApp.... ईमेल आईडी

इस्राइल .... तेल अवीव ........ +972-54-7520711 व +972-54-2428378 ..... cons1.telaviv@mea.gov.in

फलस्तीन .... रामल्लाह ........ +970592916418 ........ cons.ramallah@mea.gov.in

ईरान .... तेहरान ......... +989128109115 व +989128109109

सऊदी अरब .... रियाद .... 800 247 1234 (Toll Free), +966-542126748 .... cw.riyadh@mea.gov.in

संयुक्त अरब अमीरात .... 800-46342 (Toll Free), +971543090571 .... ca.abudhabi@mea.gov.in

कतर .... दोहा ....... 00974-55647502 .... cons.doha@mea.gov.in

ओमान .... मस्कट .... 80071234 (Toll Free), +96898282270 .... cw.muscat@mea.gov.in

इराक .... बगदाद .... +964 771 651 1185, +964 770444 4899 .... cons.baghdad@mea.gov.in

कुवैत .... +96565501946 .... community.kuwait@mea.gov.in

जॉर्डन .... 00962-770 422 276

बहरीन .... 00973-39418071

सहारनपुर में शिया धर्मगुरु खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शन करने पर 60 नामजद

शिया धर्मगुरु आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. रविवार को सहारनपुर में भी शिया मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया. बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रदर्शन करना सेंकड़ों लोगों को मंहगा पड़ गया.

इसके चलते पुलिस ने बिना इजाज़त विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 32 नमाज़ियों और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों और उनके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

आपको बता दें कि रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने जाफर नवाज़ की शिया मस्जिद से चौकी सराय तक काले झंडे लेकर जुलूस निकाला. पुलिस ने बिना इजाज़त के जुलूस और विरोध प्रदर्शन के लिए चालान काटकर कार्रवाई शुरू कर दी.

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि थाना नगर कोतवाली इलाके की बस्ती अंसारियान के रहने वाले मिर्ज़ा अबुल हसन, शफी हैदर आब्दी, केसर अब्बास, फरहत मेहंदी और मुसैय्यद ज़ैदी के खिलाफ कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

इसके अलावा 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और उनकी पहचान की जा रही है.

वहीं पुलिस ने नानौता थाना इलाके में भी खामेनेई की मौत के बाद रविवार देर रात शहर में मातमी जुलूस निकालने के आरोप में 26 नमाज़ियों और बड़ी संख्या मे अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

चंदौली के 5 लोग दुबई में फंसे, केंद्र सरकार से मदद की अपील

ईरान के साथ चल रहा अमेरिका-इजरायल का युद्ध लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस यद्ध की चपेट में अब खाड़ी के अन्य देश भी आ गए हैं. खाड़ी के कई देशों पर ईरान हमला कर रहा है.

दूसरी तरफ नाटो देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इसी बीच भारत से खाड़ी देशों में घूमने गए हजारों लोग इस युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में फंस गए हैं.

दरअसल चंदौली के मुगलसराय निवासी 5 लोग दुबई में फंस गए हैं. ये लोग प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे, मगर युद्ध होने के बाद अब वहीं फंस गए है. अब इनके परिजन काफी परेशान हैं, और परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि वह उनके बच्चों और वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित देश लेकर आए.

प्री वेडिंग शूट के लिए गए थे दुबई

मुगलसराय के होटल कारोबारी अजय जैन के बेटे प्रिंस जैन की शादी अप्रैल में होनी है. 4 दिन पहले प्रिंस अपने छोटे भार्ड अपनी मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी के साथ प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे. मगर तभी वहां युद्ध छिड़ गया. इसके बाद ये सभी लोग दूबई में ही फंस गए.

बता दें कि अब ये सभी लोग दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं, युद्ध के हालत के बीच इनके परिजन परेशान है, सुरक्षा को लेकर चिंता कर रहे हैं. फिलहाल चंदौली में रह रहे परिवार अपने बच्चों से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे हैं और उनसे लगातार संपर्क में है.

दुबई में प्री वेडिंग के लिए गए प्रिंस के पिता अजय जैन ने बताया कि बच्चे प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे, आज उन्हें वापस आना था, मगर वह सभी वहां फंस गए. वीडियो कॉल पर ही बच्चों से संपर्क हो पा रहा है, अजय जैन ने सरकार से अपील की है कि वह कार्रवाई करे और बच्चों समेत जो भी भारतीय वहां फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लेकर आए.

ये भी पढ़ें - खामेनेई की मौत पर गम-गुस्सा; लखनऊ में तीन दिन के लिए बंद हुए ऐतिहासिक इमामबाड़े, अलीगढ़ में कैंडल मार्च

Last Updated : March 3, 2026 at 10:30 AM IST