ETV Bharat / state

डिपुओं से इसी महीने उठाएं इतने महीने का चीनी कोटा, इन परिवारों को बाजार से मिलेगी 37 रुपए किलो सस्ती

उपभोक्ताओं को नए साल से पहले डिपुओं में चीनी उपलब्ध होगी. नागरिक आपूर्ति निगम ने 35 हजार क्विटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी किया था.

डिपुओं से इसी महीने उठाएं इतने महीने का चीनी कोटा
ETV BHARAT FILE PHOTO (डिपुओं से इसी महीने उठाएं इतने महीने का चीनी कोटा)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 26, 2025 at 7:25 PM IST

|

Updated : December 26, 2025 at 10:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल में महंगाई की मार से जूझ रहे लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत और मिठास भरी खबर है. पिछले एक महीने से उचित मूल्य की दुकानों में सस्ती चीनी के कोटे का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को नए साल से पहले डिपुओं में चीनी का कोटा उपलब्ध होने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35 हजार क्विटल चीनी का जो सप्लाई ऑर्डर जारी किया था, उसमें से 15 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक होलसेल गोदाम में पहुंच गया है.

इसके साथ ही होलसेल गोदामों से चीनी की खेप डिपुओं को भी भेजी जा रही है. उपभोक्ताओं दिसंबर महीना खत्म होने से पहले डिपुओं से एक साथ चीनी का 2 महीने का कोटा उठा सकते हैं. बता दें कि चीनी के टेंडर में देरी होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में उपभोक्ताओं को नवंबर महीने का कोटा नहीं मिला है. इस तरह से अब डिपुओं में चीनी पहुंचते ही इन उपभोक्ताओं को एक साथ दो महीने का चीनी कोटा दिया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल का कहना है कि '35 हजार क्विंटल चीनी का ऑर्डर जारी किया गया हैं, जिसमें होल सेल गोदामों में 15 हजार क्विंटल चीनी पहुंच गई है. इसके साथ ही डिपुओं को भी लिए चीनी की सप्लाई भेजी जा रही है. इसी महीने उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा उपलब्ध हो जाएगा.'

बाजार के मुकाबले सस्ती मिलेगी चीनी

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को बाजार से काफी सस्ते भाव चीनी दी जा रही है. डिपुओं में हर कैटेगिरी के उपभोक्ताओं चीनी अलग अलग रेट पर उपलब्ध करवाई जा रही है. प्रदेश भर में बीपीएल परिवारों के लिए डिपुओं में चीनी का रेट 13 रुपए प्रति किलो तय किया गया है. इसी तरह से एपीएल परिवारों को चीनी 33 रुपए किलो दी जाएगी. टेक्स पेयर को डिपुओं से एक किलो चीनी खरीदने के 46 रुपए चुकाने होंगे. वहीं बाजार में चीनी का भाव 50 रूपये प्रति किलो चल रहे हैं. इस तरह से बीपीएल परिवारों को डिपुओं में चीनी 37 रुपए किलो सस्ती पड़ेगी. एपीएल परिवारों को डिपुओं में चीनी 17 रुपए किलो और टेक्स पेयर को खुले बाजार से 4 रुपए किलो सस्ती चीनी मिलेगी.

प्रदेश में इतने लाख कार्ड धारक

हिमाचल प्रदेश में कुल 19,57,440 राशन कार्ड धारक हैं. इनमें 11,58,522 एपीएल परिवार, 60,840 एपीएल टैक्स पेयर, 2,76,628 बीपीएल, 3,01,825 पीएच और 1,59,624 एएवाई परिवार शामिल हैं, जिन्हें हर महीने डिपुओं में चीनी सहित अन्य जरूरी खाद्य वस्तुएं बाजार से काफी सस्ते भाव उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में रिटायरमेंट से एक महीने पहले इस IAS को मिला बड़ा तोहफा, अब अगले 6 साल तक संभालेंगी ये नई जिम्मेवारी

Last Updated : December 26, 2025 at 10:54 PM IST