ETV Bharat / state

रांची में चोरों का आतंक जारी, पड़ोस के घरों को बाहर से बंद कर 12 लाख के गहने ले उड़े

रांची में चोरों ने एक बंद घर से 12 लाख रुपए के गहने और नगद रुपए की चोरी की.

THEFT INCIDENT IN RANCHI
बिखरा पड़ा सामान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 21, 2026 at 3:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, लगातार चोर किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, ताजा मामला रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र का है, जहां से चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 12 लाख के गहने और नगद पैसे भी ले उड़े.

पड़ोसियों के घर बाहर से कर दिए थे बंद

रांची के पुंदाग ओपी इलाके में चोरों ने सोनू सोनी नाम के व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए 12 लाख रुपए के गहने और एक लाख 55 हजार रुपए नगद गायब कर दिए हैं. चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी में कोई खलल न पड़े, इसलिए वारदात के दौरान आस पड़ोस के घरों के दरवाजों में बाहर से या तो रस्सी बांध दी, या फिर किसी के घर की कुंडी लगा दी.

पटना गया हुआ था परिवार

घर के मालिक सोनू सोनी ने बताया कि वे लोग सपरिवार घर में ताला बंद कर पटना गए हुए थे. रविवार की सुबह जब वे लोग वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था, अंदर जाने पर सब कुछ बिखरा हुआ था.चोरों ने घर में रखे नगद 1 लाख 55 हजार रुपये और 12 लाख के गहने अपने साथ ले गए. सोनू सोनी ने बताया कि चोरों ने उनके पड़ोसियो के घरों को भी बाहर से बंद कर दिया था. पड़ोसी बबीता झा ने बताया कि उनके घर को भी चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था, वे लोग सुबह बहुत मुश्किल से घर से बाहर निकले.

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

मामले की जानकारी मिलते ही पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में जुट गई. चोरी को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं. एक स्कूटी से तीन चोर फरार होते दिखाई दे रहे हैं. पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

चोरी करते रंगेहाथ धराया चोर, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर रातभर की पिटाई

रांची में एक घर से 25 लाख के गहने की चोरी, नेपाल घूमने गया था परिवार

रांची में चार दरवाजे, चार लॉकर काट लाखों के गहने उड़ा गए चोर, पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल