ETV Bharat / state

होली पर 'ड्राई डे' खत्म: दिल्ली में पहली बार शराब की दुकानें खुली, AAP ने रेखा सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 4 मार्च को होली पर घोषित 'ड्राई डे' पर शराब की दुकानों को खुला रखने का लिया निर्णय

होली पर नहीं रहा ड्राई डे, खुली रहीं शराब की दुकानें
होली पर नहीं रहा ड्राई डे, खुली रहीं शराब की दुकानें (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 4, 2026 at 3:00 PM IST

|

Updated : March 4, 2026 at 3:11 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिया. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इस वर्ष होली के अवसर पर शराब की दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया है. पिछले कई दशकों की परंपरा को तोड़ते हुए, इस बार 4 मार्च (बुधवार) को होली के खास मौके पर दिल्ली में 'ड्राई डे' (शुष्क दिवस) नहीं रहा. सरकार के इस फैसले ने जहां शराब प्रेमियों के चेहरे पर चमक ला दी है, वहीं शराब का विरोध करनेवालों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नीति में बदलाव: राजस्व और तस्करी पर लगाम की कोशिश
आबकारी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) के लिए निर्धारित ड्राई डे की सूची में होली को शामिल नहीं किया गया है. विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय मुख्य रूप से अवैध शराब की तस्करी को रोकने और राजस्व के नुकसान को कम करने के लिए लिया गया है.

4 मार्च को होली पर घोषित 'ड्राई डे' पर शराब की दुकानें रही खुली (ETV Bharat)

होली पर दुकानें बंद होने के कारण राजस्व का नुकसान

वहीं एक अधिकारी के मुताबिक, "अक्सर देखा गया है कि होली पर दुकानें बंद होने के कारण लोग पड़ोसी राज्यों जैसे गुरुग्राम और नोएडा का रुख करते हैं. इससे दिल्ली के राजस्व का नुकसान तो होता ही है, साथ ही अवैध रूप से शराब की तस्करी और जहरीली शराब के सेवन का खतरा भी बना रहता है. इस बार दिल्ली की सभी लगभग 750-810 दुकानें सामान्य दिनों की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी."

पहली बार शराब ठेका खुले रहने से लोग खुश

गौरव ने बताया मुझे को बहुत खुशी हुई. पहली बार ठेका खुला हुआ है, नहीं तो ब्लैक से लेनी पड़ती है, जो बहुत महंगी पड़ती थी. इससे लोगों को बिल्कुल फायदा होगा वे एन्जॉय कर सकेंगे साथ ही सरकार को भी फायदा होगा. इसके विरोध का कोई फायदा नहीं है. ये त्योहार है इसे एन्जॉय करने के लिए खाओ, पियो मज़े लो ये बहुत बढ़िया हुआ.


ठेका खुलने से रेट टु रेट मिलेगी शराब
शिवम ने बताया कि पहली बार होली पर शराब दुकान खुला देखा है नहीं आज फर्स्ट टाइम देखा है .हम ये कहना चाहेंगे की बहुत अच्छा हुआ इस बार होली पर ठेका खुला है महंगी वो यहाँ से रेट टु रेट मिलेंगे ब्लैक की बिक्री ख़त्म सरकार को भी मिलेगा राजस्व


शराब ठेका खुला होने से दुकानदार नाराज
दुकानदार मोहन ने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा जो फैसला लिया गया है वह गलत है क्योंकि त्यौहार का समय और स्टाफ को भी होली खेलने की छुट्टी नहीं मिल पाई है उन्होंने सरकार से यह कहा कि अगर ठेका खोलने था तो 2:00 बजे के बाद ही खोलते हैं जिससे हम भी अपना त्यौहार बना सकते थे

सियासी घमासान: 'हिंदुत्व' बनाम 'राजस्व'
सरकार के इस फैसले पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच 'शराब' को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है. आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित प्रशासन (एलजी) पर निशाना साधते हुए इसे 'असली शराब घोटाला' करार दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि एक पवित्र धार्मिक त्योहार के दिन करोड़ों रुपये कमाने की लालसा में ड्राई डे हटाना भाजपा के 'दोहरे चरित्र' और 'नकली हिंदुत्व' को उजागर करता है.

प्रशासन का तर्क फैसला व्यावहारिक
दूसरी ओर, प्रशासन का तर्क है कि यह फैसला व्यावहारिक है और इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी, क्योंकि लोग अब स्टॉक जमा करने के लिए अफरा-तफरी नहीं मचाएंगे. शराब की दुकानें खुली रहने के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए. दिल्ली के सभी प्रमुख रास्तों और चौराहों पर विशेष पिकेट लगाए गए.

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि मार्च महीने के अंत तक केवल इन तिथियों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी:
इन दिनों पर रहेगा 'ड्राई डे'
ईद-उल-फितर: 21 मार्च
राम नवमी: 26 मार्च
महावीर जयंती: 31 मार्च



ये भी पढ़ें :

नोएडा में होली पर हुड़दंग मचाया तो आएगी पुलिस; रंग में भंग डालने वालों को चेतावनी, नहीं बचेंगे

नोएडा के नमन ने कर दिखाया कमाल, सिगरेट के कचरे से बना रहे कुशन-ऊन, कमा रहे मोटी कमा

Last Updated : March 4, 2026 at 3:11 PM IST