ETV Bharat / state

दुर्ग में चोरों की हैट्रिक, एक ही मकान में तीन बार चोरी, मचा हड़कंप

सुपेला थाना क्षेत्र स्थित कातुल बोर्ड इलाके में चोरों ने एक ही मकान को लगातार तीन बार निशाना बनाया है.

Durg Supela Police Station
दुर्ग सुपेला थाना (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 25, 2026 at 8:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: कातुल बोर्ड इलाके के वार्ड क्रमांक 60 निवासी माया गुरूंग के घर चोरी की वारदात हुई है. परिजनों ने बताया कि चोर लगातार एक ही घर में चोरी कर रहे हैं, जिससे मोहल्ले के लोग भी दहशत में हैं.

पहली चोरी

परिजनों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 60 निवासी माया गुरुंग के घर पहली चोरी मार्च महीने में हुई थी. उस समय माया गुरुंग मंदिर गई हुई थीं. इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए रखे करीब 70 हजार रुपये पार कर दिए. घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

दुर्ग में ट्रिपल चोरी से दहशत (ETV BHARAT)

दूसरी चोरी

16 जून को चोरों ने दूसरी और सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया. माया गुरुंग अपने मायके गई हुई थीं, तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर शादी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान सहित करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

Theft in Durg
दुर्ग में चोरी (ETV BHARAT)

तीसरी चोरी

लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर महिला ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और सुरक्षा के मद्देनजर मायके में रहने लगीं. लेकिन 16 जून को चोरी के महज आठ दिन बाद चोर तीसरी बार उसी मकान में घुस गए.

Theft in Durg creates fear among people
दुर्ग में चोरी से लोगों में डर (ETV BHARAT)

इस बार घर में कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर वे डिनर सेट और घरेलू बर्तन तक ले गए. इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए.

ये पहला मौका है कि एक ही घर में तीसरी बार चोरी हो गई. पहली बार में 70 हजार रुपए चोरी हो गए. दूसरी बार जेवर समेत करीब 15 लाख की चोरी हुई. हम भी डरे हुए हैं. आज इनके घर चोरी हुई है, कल किसी और के घर भी चोरी हो सकती है-ममता गुरुंग, परिजन

स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है. अब देखाना होगा कि ट्रिपल चोरी की वारदात को पुलिस कैसे सुलझाती है.

एसपी रत्ना सिंह ने खुद किया डायल 112 सेवा का औचक परीक्षण, 15 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस टीम

जशपुर पुलिस ने 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम