बोकारो में बंद घर में चोरी, चोरों ने लाखों के गहने पर किया हाथ साफ
बोकारो में चोरी की वारदात हुई है. चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है.

Published : December 5, 2025 at 5:41 PM IST
बोकारो: जिले के बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के तातरी में एक बंद घर में चोरी की वारदात हुई है. घर के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे. इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नगदी और लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया.
घर लौटने पर परिजनों ने घर का ताला टूटा पाया और कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ पाया. घर में रखे गहने और नगदी गायब थे. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद बालीडीह ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
25 से 30 लाख रुपये के गहने की चोरी
इस संबंध में गृह स्वामी सुचेद्र मिश्रा ने बताया कि हम लोग शादी में बाहर गए हुए थे. सुबह 9:00 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके घर में चोरी हो गई है. घर में रखे करीब 25 से 30 लाख रुपये के गहने की चोरी हुई है.
डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम पहुंची
वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड को बुलाया है. साथ ही आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है. घर के अंदर-बाहर से फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य संभावित सबूतों का नमूना लिया गया है.
वहीं बालीडीह ओपी के एसआई आनंद आजाद सिंह ने बताया कि हम लोग मामले को गंभीरता से जांच कर रहे हैं. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम भी आई हुई है. मामले का जल्द उद्भेदन कर दिया जाएगा. इधर, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
जेवर दुकान खुलते ही गहने से भरा बैग उड़ा ले गए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस
चार पहिया वाहन की चोरी कर लगा देता था ठिकाना, बिहार के वैशाली से संचालित था गिरोह

