ETV Bharat / state

नगरीय निकाय चुनाव : झुंझुनू की सभी 19 निकायों का बदला वोटिंग शेड्यूल, वजह जानकर चौंक जाएंगे....देखें नया कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनू नगर परिषद समेत सभी निकायों के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है.

State Election Commission, Jaipur
राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 22, 2026 at 5:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर :राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनू जिले में 19 नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. भादवी अमावस्या को देखते आयोग ने मतदान के दोनों चरणों की तारीखों में अदला-बदली कर दी. आयोग ने शनिवार को झुंझुनू का संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया. इसके अनुसार, पहले चरण में जिन निकायों में मतदान होना था, वहां अब दूसरे चरण यानी 11 सितंबर को मतदान होगा. वहीं दूसरे चरण में शामिल निकायों में अब पहले चरण यानी 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. आयोग का यह निर्णय जिले में भादवी अमावस्या के दौरान वार्षिक पूजा-अर्चना और उससे जुड़ी भीड़ को ध्यान में रखते लिया गया है.

नगर परिषद समेत नौ निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग: राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संशोधित कार्यक्रम के संबंध में आदेश जारी किया. इसके तहत झुंझुनूं नगर परिषद समेत नौ नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा. इनमें झुंझुनू, बगड़, सुलताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी शामिल हैं. वहीं, जिले के शेष 10 नगरीय निकाय में दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा. इनमें पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्या विहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर में मतदान होगा. झुंझुनू जिले के सभी 19 नगरीय निकाय बदलाव से प्रभावित हुए. हालांकि बदलाव केवल मतदान के चरणों को लेकर किया गया.

भादवी अमावस्या के कारण बदला कार्यक्रम: आयोग के अनुसार, भादवी अमावस्या पर झुंझुनू जिले में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं. वार्षिक पूजा-अर्चना के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में मतदान प्रक्रिया के दौरान संभावित भीड़ और स्थानीय व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते चुनावी चरण बदले गए. आयोग ने कहा, संशोधित कार्यक्रम से धार्मिक आयोजन और मतदान प्रक्रिया दोनों को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रशासन को सुविधा मिलेगी. इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही और चुनावी व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा सकेगा.

पढ़ें: निकाय चुनाव 2026: जोधपुर में 905 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग, एक केंद्र पर 1400 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे