ETV Bharat / state

धौलपुर में दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे पर 2 साल के मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत

धौलपुर के कुम्हेरी गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे दंपती का ढाई साल का मासूम बेटा पानी के गड्ढे में गिरकर डूब गया.

2 साल के मासूम की डूबने से मौत
2 साल के मासूम की डूबने से मौत (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 8:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ. ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे दंपति का ढाई साल का मासूम बेटा वीर खेलते-खेलते पास के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई. घटना का पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे रो-रोकर बेहाल हो गए.

मृतक बच्चा वीर (उम्र करीब 2 वर्ष) पुत्र गंगाराम पटेल मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रायगढ़ का निवासी था. उसका परिवार काफी समय से कुम्हेरी गांव में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम कर रहा था. शनिवार को माता-पिता भट्ठे पर काम में व्यस्त थे, जबकि छोटा बच्चा वीर पास ही खेल रहा था. खेलते-खेलते वह पानी के गड्ढे के पास पहुंच गया और फिसलकर उसमें गिर गया. परिजनों को बच्चे के गायब होने का पता चला तो उन्होंने तलाश शुरू की. करीब आधे घंटे बाद बच्चे को गड्ढे में डूबा देखकर उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में बच्चे को गड्ढे से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- पत्नी को बचाने कुंड में कूदा पति, डूबने से दोनों की मौत

मजदूर दंपती का रो-रोकर बुरा हाल: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया. सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पानी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हुई है. पोस्टमार्टम करवाया गया है और मर्ग दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. मजदूर परिवार की यह ट्रेजडी गांव में भी शोक की लहर दौड़ा गई है.