ETV Bharat / state

राजस्थान वन विभाग में वनपाल के 259 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी, 6 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वन विभाग के लिए वनपाल सीधी भर्ती विज्ञप्ति जारी की. 259 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 10:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वन विभाग के लिए वनपाल (Forester) सीधी भर्ती–2026 की भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है. भर्ती के तहत कुल 259 पद भरे जाएंगे. इनमें 213 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 46 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं. समान पत्र का परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल में सफल रहे अभ्यर्थी ही वनपाल भर्ती में आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थी 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) परीक्षा पास की हो. वहीं OTR पंजीयन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. हालांकि, एक बार OTR शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी को राज्य की आगामी भर्तियों में अलग से आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

इसे भी पढे़ं- शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 जनवरी में 7 शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम: उन्होंने बताया कि वनपाल भर्ती की परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंक के होंगे. प्रत्येक प्रश्न के सामने पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे, जिनमें से पहले चार उत्तर विकल्प हैं. अभ्यर्थी को नीले बॉल पेन से सही उत्तर वाले गोले को गहरा करना होगा, और पांचवां 'E' विकल्प प्रश्न छोड़ने की स्थिति में भरना अनिवार्य है. वहीं, यदि किसी प्रश्न में कोई भी गोला नहीं भरा गया, तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा. अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला नहीं भरता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा. सभी प्रश्नों की पुष्टि के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा.

मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है. हालांकि, परीक्षा की तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है.