ETV Bharat / state

तकनीक और नवाचार का महाकुंभ: 10 हजार सीईओ पहुंचे जयपुर, 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को मिलेगी स्पॉट फंडिंग

जयपुर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 का आगाज. 30 देशों के 200 से अधिक स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये की स्पॉट फंडिंग दी जाएगी.

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026
राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 4, 2026 at 7:46 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: गुलाबी नगरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध जयपुर नवाचार और तकनीक के महाकुंभ का गवाह बना है. जयपुर के जेईसीसी में तीन दिवसीय राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट का रविवार को शुभारंभ हो गया. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस समिट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, आयुक्त हिमांशु गुप्ता और उद्योग आयुक्त सुरेश ओला भी उपस्थित रहे.

मंत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान को नवाचार, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है. समिट की थीम 'टेक्नोलॉजी, ग्रोथ एंड सस्टेनेबिलिटी' है. इसमें कॉमिक कॉन और वीमेन ग्लोबल पिच प्रतियोगिता भी शामिल है. देश-विदेश से 10 हजार से अधिक सीईओ और फाउंडर इस समिट में भाग ले रहे हैं. साथ ही 500 से ज्यादा निवेशक और 100 वैश्विक वक्ता तीन दिनों के इस आयोजन में जयपुर पहुंचे हैं. इसके अलावा 30 देशों के 200 से अधिक स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये की स्पॉट फंडिंग दी जाएगी, जिसके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है.

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (ETV Bharat Jaipur)

इसे भी पढ़ें- RAJASTHAN DIGIFEST SUMMIT 2026 : तीन दिनों तक चलेगा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का महाकुंभ, ग्लोबल टेक और एआई एक्सपर्ट आएंगे जयपुर

पोर्टल लॉन्च और सात एमओयू पर हस्ताक्षर: इस अवसर पर राजस्थान इनोवेशन हब, जोधपुर का पोर्टल लॉन्च किया गया. विभिन्न क्षेत्रों में कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए सात एमओयू भी किए गए. इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर, जीएनएफ बिजनेस स्कूल, राजस्थान इनोवेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा को-प्रोन्योर इंडिया शामिल हैं. वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में तकनीक क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

पहला जयपुर कॉमिक कॉन भी शुरू: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 के तहत राजस्थान का पहला जयपुर कॉमिक कॉन भी रविवार को शुरू हुआ. राजस्थान सरकार की एवीजीसी नीति के तहत इस आयोजन में राज्य की बढ़ती एनिमेशन, गेमिंग और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन किया गया. इसे पॉप कल्चर और प्रोफेशनल अवसरों के बीच की खाई को पाटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

राजस्थान में होगा रोजगार का सृजन: आईस्टार्ट राजस्थान कार्यक्रम और डिजिफेस्ट के सहयोग से यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों को स्थानीय स्टार्टअप्स से जोड़ने की पहल साबित हुआ है. राज्य सरकार एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स तथा एक्सटेंडेड रियलिटी) सेक्टर को युवा रोजगार का प्रमुख क्षेत्र बनाने के लिए सक्रिय प्रोत्साहन दे रही है. आने वाले समय में इन सेक्टर्स में युवाओं को बेहतर रोजगार के विकल्प मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें- RAJASTHAN DIGIFEST TIE GLOBAL SUMMIT 2026 : स्टार्टअप्स, निवेशक, नीति निर्माता वैश्विक मंच पर साथ आएंगे

पहले दिन मैन स्टेज पर हुए कई कार्यक्रम

  • पहले दिन 'मैन स्टेज' आयोजन का केंद्र रहा, जहां कई गतिविधियां हुईं.
  • बेस्टसेलिंग कॉमिक बुक आर्टिस्ट यानिक पैक्वेट ने 'क्रिएटर्स एक्रॉस कंटिनेंट्स' सेशन में अपने अनुभव साझा किए. वे बैटमैन, वंडर वुमन और स्वैंप थिंग पर अपने प्रसिद्ध कार्यों के लिए जाने जाते हैं.
  • स्थानीय प्रतिभाओं को समर्पित 'राजस्थान क्रिएटर सर्कल' पैनल भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें राजस्थान के डिजिटल इलस्ट्रेटर्स और स्टोरीटेलर्स के हब बनने की प्रक्रिया, लक्ष्य और उपलब्धियों पर चर्चा हुई.

संगीत और कॉमेडी का तड़का

  • संगीत व कॉमेडी शो में फैन-फेवरेट बैंड गीक फ्रूट का लाइव परफॉर्मेंस और इंदर सहानी का कॉमेडी शो हुआ.
  • इंडियन चैंपियनशिप ऑफ कोस्प्ले (जयपुर क्वालिफायर) शुरू हुआ, जहां फैंस नेशनल फाइनल के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आए.
  • क्रंचीरोल (एनीमे) और अमर चित्र कथा के विशेष सेशन्स के साथ मारुति सुजुकी एरीना इंटरएक्टिव जोन भी आकर्षण का केंद्र रहा.

इसे भी पढ़ें- Digifest Job Fair 2022 : अब तक 45 हजार से ज्यादा ने करवाया रजिस्ट्रेशन