ETV Bharat / state

भारी बवाल के बीच सीएम ने हांसी में फहराया तिरंगा, बोले- '1857 की क्रांति में यहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था'

भारी बवाल के बीच हांसी में सीएम नायब सैनी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई.

CM HOISTED THE TRICOLOUR IN HANSI
सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी में फहराया तिरंगा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 15, 2026 at 2:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसीः 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में हांसी का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम गीत की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया.

हांसी के स्वतंत्रता सेनानियों को सीएम ने किया यादः मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हांसी के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करते हुए कहा कि "वर्ष 1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था. आजादी की लड़ाई में क्षेत्र के कई वीरों ने अपनी शहादत दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया."

हांसी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)

जिला बनने के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस समारोहः मुख्यमंत्री ने कहा कि "हांसी के जिला बनने के बाद यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है." उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि "प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और सरकार किसानों की हितैषी सरकार है."

'प्रदेश सरकार ने 97000 हजार लोगों को रोजगार दिया है': उन्होंने बताया कि "प्रदेश सरकार ने 97000 हजार लोगों को रोजगार दिया है. प्रदेश में व्यापारियों के लिए कर मुक्त किया गया है, जिससे व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है." उन्होंने यह भी कहा कि "प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में कई अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है."

ये भी पढ़ें- लाठीचार्ज और पथराव के बाद अब कैसे हैं हांसी में हालात? क्यों हुआ स्वतंत्रता दिवस पर संग्राम?

सीएम नायब सैनी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यमुनानगर में राज्यपाल असीम कुमार घोष ने किया ध्वजारोहण