ETV Bharat / state

ISIS लिंक मामले में NIA पहुंची जोधपुर, आरोपी युवक के परिजनों से हुई लंबी पूछताछ

जोधपुर के जीशान को ISIS से जुड़े होने के आरोप में आंध्र प्रदेश ATS ने गिरफ्तार किया था. NIA मामले की जांच कर रही है.

NIA Jodhpur raid
आरोपी युवक जीशान (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 8, 2026 at 6:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: आतंकी संगठन ISIS से संबंध होने के मामले में इस साल जोधपुर के नई सड़क क्षेत्र से आंध्र प्रदेश ATS पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक जीशान का मामला अब NIA को सौंप दिया गया है. इसको लेकर बुधवार को NIA की टीम जोधपुर पहुंची. टीम ने आरोपी जीशान के परिजनों से तीन से चार घंटे तक पूछताछ की. साथ ही घर पर व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया गया. युवक द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.

परिजनों से हुई लंबी पूछताछ: भीतरी शहर निवासी जीशान की गिरफ्तारी के बाद परिजनों से यह दूसरी बार पूछताछ हुई है. इससे पहले 16 जून को सिम और नेटवर्क संबंधी जानकारी के लिए उनसे पूछताछ की गई थी. सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नई सड़क इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद मामला NIA को ट्रांसफर कर दिया गया. आज NIA टीम ने परिजनों से विस्तृत पूछताछ की है.

सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम (ETV Bharat Jodhpur)

इसे भी पढ़ें- जोधपुर से ISIS हैंडलर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करता था युवाओं का ब्रेनवाश, परीक्षा पास करके बना था ग्रुप एडमिन

परीक्षा पास कर बना था ग्रुप एडमिन: मार्च में गिरफ्तारी के समय खुलासा हुआ था कि जीशान आंध्रा स्थित हैंडलर के संपर्क में था. हैंडलर ने जोधपुर में ग्रुप चलाने की जिम्मेदारी सौंपने से पहले उसकी परीक्षा ली थी. परीक्षा पास करने के बाद ही उसे यहां का जिम्मा दिया गया था. जीशान ने जोधपुर में लोगों को कट्टरपंथी वीडियो सामग्री भेजकर ब्रेनवॉश करने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन विजयवाड़ा में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि जोधपुर में भी कट्टरपंथी तत्व सक्रिय हैं. जीशान ने साथी के पकड़े जाने के तुरंत बाद ग्रुप छोड़ दिया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसके संबंध उजागर हो गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें- गुजरात: सोशल मीडिया पर ISIS की विचारधारा फैलाने वाला युवक गिरफ्तार