ETV Bharat / state

विधानसभा में गूंजी गैंगस्टर्स की 'धमकियां', भाटी की सलाह-एक अपराधी को ठोकेंगे तो 100 में पैदा होगा खौफ, आधे घंटे होगी चर्चा

शून्यकाल में भाटी ने उठाया मुद्दा. बेढम के जवाब पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री बेढम और नेता प्रतिपक्ष बेढम के बीच नोकझोंक.

Rajasthan Legislative Assembly, Jaipur
राजस्थान विधानसभा, जयपुर (ETV Bharat (File Photo))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 24, 2026 at 2:20 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल की शुरुआत हंगामेदार हुई. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्रदेश में प्रतिष्ठित लोगों को गैंगेस्टर्स से मिल रही धमकियों का मामला उठाया. ​भाटी के स्थगन प्रस्ताव पर गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने जवाब दिया. उन्होंने जवाब में गत कांग्रेस सरकार को जंगलराज बताया तो प्रतिपक्ष ने हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष ने आपति दर्ज करवाई. हंगामे में ही जवाब जारी रहा. मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कल यह मुद्दा कांग्रेस के विधायक ने लगाया था, लेकिन बारी आई तो सदन से गायब हो गए. हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस विषय पर आधे घंटे की चर्चा कराने की व्यवस्था दी.

इससे पहले शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि जेल के अंदर बैठे लोग गैंगवार कर रहे हैं. इंटरनेट कॉलिंग से प्रतिष्ठित लोगों को धमकियां मिल रही है. पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं होती हैं. शुरू में प्रकरण दर्ज नहीं किए. नाम छुपाए, जिससे इनका महिमामंडन नहीं हो, लेकिन आजकल परचून की दुकान वालों को भी धमकियां मिल रही हैं. बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं. आज यह स्थिति बढ़ रही है. प्रदेश सरकार जिनको धमकी मिलती है, उनके घर के आगे दो सिपाही बैठा देती है. दो कांस्टेबल बैठने के बावजूद गैंगस्टर फोन कर कह रहे हैं कि क्या यह दो पुलिस वाले आपकी जान बचा पाएंगे? भाटी ने पूछा कि ऐसी सूचनाएं गैंगेस्टर तक कौन पहुंचा रहा हैं? कौनसा नेक्सस काम कर रहा है? कौन लोग हैं, जो यहां बैठकर उनकी मदद कर रहे हैं? कौन लोग हैं, जो हथियार पहुंच रहे हैं? कौन लोग हैं जो इस संगठित अपराध में मदद कर रहे हैं? इसके लिए हम सबको मजबूत एकजुट होकर काम करना होगा. राजस्थान को रक्तरंजित होने से बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा.

गैंगस्टर्स की धमकियों का मुद्दा उठाते विधायक और जवाब देते मंत्री (Courtesy: Rajasthan Legislative Assembly)

पढ़े: विधानसभा बजट सत्र: सवालों में फिर घिरे सरकार के मंत्री, पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक

यूपी-बिहार-मुंबई की तरह ठोकना होगा: भाटी ने कहा कि इन सभी क्रिमिनल्स को चुन चुनकर बाहर निकालने की जरूरत है. जो इनको संरक्षण देते हैं, उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की जरूरत है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज नाबालिग बच्चों को इस क्राइम में अटैच किया जा रहा है. आमजन में इससे रोष है. सरकार को चाहिए कि बिहार, यूपी एवं मुंबई की तर्ज पर इन सभी गैंगस्टर को उठाना होगा. एक को ठोकोगे तो 100 में खौफ होगा.

इटली-अमेरिका में पकड़वाए बदमाश: गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा, हमारी सरकार लगातार इस पर काम कर रही हैं. हमने एंटी गैंगेस्टर टॉस्क फोर्स गठित की. इन घटनाओं पर 100% अंकुश नहीं लगा है, लेकिन पिछली सरकार के दौरान जो जंगलराज था, हर दूसरे दिन व्यापारियों को धमकाना और अपहरण की घटनाएं और फायरिंग की घटनाएं होती थी. अब उन पर अंकुश लगा है. एजीटीएफ के मार्फत रोहित गोदारा एवं लॉरेंस विश्नोई गैंग के अमरजीत बिश्नोई, पत्नी सुधा कंवर, आदित्य जैन, अमित शर्मा जैक पंडित और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को इंटरपोल की मदद से अमेरिका में गिरफ्तार कराया है.

पढ़ें: जूली ने मंत्री पर कसा तंज, कहा-पर्ची पर लिखा तो सही से पढ़ लीजिए तो मंत्री गहलोत, बोले- आज परफॉर्मेंस दिखाने की लगी होड़

छाती पर गोली मारते थे कांग्रेस राज में: बेढम के जवाब में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने आपति की. इस पर गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि आपके राज में अपराधी आपके सामने लोगों की छाती पर चढ़कर गोली चलाते थे. आपके अधिकारी और नेता कुछ काम नहीं करते थे. इस पर कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया और मंत्री बेढम के बीच नोकझोंक हुई. जूली ने पूछा कि आप यह बताओ कि कार्रवाई क्या कर रहे हो. इतना घूमा फिरा कर क्यों कर रहे हैं? जो इतिहास आपने जो बताया है, उसके बावजूद भी धमकी आ रही है उसे पर भी तो बात कीजिए. इसके लिए क्या प्लान है, उस पर बात करनी होगी. हंगामा बढ़ा तो विधानसभा अध्यक्ष ने इस विषय पर आधे घंटे की चर्चा कराने की व्यवस्था दी.

पढ़ें: बजट सत्र: चर्चा के दौरान सदन में बत्ती गुल, जूली का तंज-यही सरकार की हकीकत है...संघ को लेकर हंगामा