2 मार्च को विधानसभा में पेश होगा हरियाणा सरकार का बजट, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों को काफी उम्मीद
Haryana Budget 2026: 2026-27 का बजट 2 मार्च को पेश होगा. जानें किन सेक्टरों को क्या-क्या हैं उम्मीदें.

Published : February 28, 2026 at 6:49 PM IST
गुरुग्रामः इन दिनों हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र जारी है. होली से पहले आगामी 2 मार्च को नायब सिंह सैनी सरकार की ओर राज्य का बजट प्रस्तुत किया जायगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम उद्योग जगत के साथ-साथ रियल स्टेट और हेल्थ सेक्टर में अलग पहचान है. बजट में सरकार की ओर से सभी क्षेत्रों पर काम किया जाता है. आगामी बजट में गुरुग्राम के उद्योग जगत, रियल स्टेट, हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सरकार की काफी उम्मीदें हैं. ईटीवी भारत से बात करते हुए इन क्षेत्रओं जुड़े लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को साझा किया.
एक्सपोर्ट बढ़ाना और मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन जरूरीः उद्योग, स्वास्थ्य और रियल एस्टेट तीनों क्षेत्रों की चिंताएं अलग हैं, लेकिन मकसद एक ही है राहत और विकास. गुरुग्राम के उद्योगपति और MSME संचालक बजट में टैक्स राहत, सस्ती दरों पर लोन और आसान क्रेडिट की मांग कर रहे हैं. इंडस्ट्रलिस्ट दीपक मैनी का कहना है कि बढ़ती लागत, बिजली दरें और कच्चे माल की महंगाई से छोटे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं. एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष पैकेज की उम्मीद है.
औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की स्थिति में सुधार होः इंडस्ट्रलिस्ट डॉक्टर एस.पी अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में आद्योगिक क्षेत्रों, इसके आसपास के इलाके और एनएच से जुड़ने वाली सड़कों की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है. सरकार को चाहिए इस पर ध्यान दे, ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके.
हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार जरूरीः गुरुग्राम के डॉक्टरों का कहना है कि वायु प्रदूषण और कैंसर जैसे बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. डॉ. अनामिका की मानें तो "बजट में बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, कैंसर अस्पतालों की संख्या बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस फंडिंग जरूरत है. साथ ही, एयर क्वालिटी सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है."
बीमारियों की स्क्रिनिंग की बेतहर सुविधा मिलेः पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अनामिका वढेरा का कहना है कि "बजट बढ़ा है. लेकिन सही तरह से उसका उपयोग नहीं हो रहा है. सरकार को इस ध्यान देना चाहिए. खासकर सरकार को मेंडट हेल्थ, मोटापा, डायबीटीज, बीपी ऐसी मेडिकल समस्याओं की स्क्रीनिंग पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. सही समय पर बीमारी का पता चलने से बेहतर इलाज संभव होता है. साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली हेल्थ बीमा का लाभ प्राइवेट अस्पतालों में ठीक ढंग से मिले, इस पर ध्यान देने की जरूरत है."
सभी इलाके में सड़कों की बेहतर कनेक्टिवीटि होः वहीं रियल एस्टेट कारोबारी तिलकराज का मानना है कि "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सभी इलाके में सड़कों की बेहतर कनेक्टिवीटि हो. इससे प्रॉपर्टी बाजार को रफ्तार मिलेगी और निवेश बढ़ेगा. साथ सभी वर्ग के लोगों की आवास की जरूरतें पूरी होगी."

