ETV Bharat / state

RPSC : RAS भर्ती-2024 साक्षात्कार का चतुर्थ चरण 19 जनवरी से

आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि चतुर्थ चरण के इंटरव्यू 19 से 29 जनवरी तक होंगे.

FOURTH PHASE OF INTERVIEWS,  RAS RECRUITMENT 2024
राजस्थान लोक सेवा आयोग. (ETV Bharat ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 9, 2026 at 5:13 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेरः राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. इसके अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के चतुर्थ चरण के इंटरव्यू 19 से 29 जनवरी तक चलेंगे. इस भर्ती के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा.

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अंतर्गत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान और एबीएसटी के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन भी 19 से 29 जनवरी तक किया जाएगा. मेहता ने बताया कि सभी पदों के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में साथ लेकर आएं.

पढ़ेंः आरएएस भर्ती 2023 : कुल चयनित अभ्यर्थियों में 55.86 फीसदी ग्रामीण परिवेश से, जानिए महिलाओं का प्रदर्शन

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देशः उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा. इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.