ETV Bharat / state

भीलवाड़ में मिलावटी मसालों पर कार्रवाई, 2300 किलो लाल मिर्च, 1710 किलो धनिया सीज

भीलवाड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक कंपनी पर छापा मारकार मिलावटी मसाले सीज किए. 400 किलो खजूर मौके पर ही नष्ट कराए.

भीलवाड़ में मिलावटी मसालों पर कार्रवाई
टीम ने मौके पर नष्ट कराए 400 किलों खजूर (ETV Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 6:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: जिले में होली के त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कारवाई शुरू कर दी है. विभाग की ओर से सोमवार को मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की और चित्तौड़गढ़ रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज से भारी मात्रा में संदिग्ध मिलावटी मसाले जब्त किए.

भीलवाड़ा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग की सख्त निगरानी जारी है. सोमवार को चित्तौड़गढ़ रोड स्थित कंपनी पर कारवाई के दौरान टीम द्वारा लगभग 2300 किलोग्राम से अधिक लाल मिर्च पाउडर और 1710 किलोग्राम साबुत धनिया को मिलावट होने के संदेह पर सीज किया गया.

इसे भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, बिना आयोडिन का 92 हजार किलो से अधिक नमक जब्त

सैंपल जांच के लिए भेजे: डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मौके से करीब 400 किलोग्राम खराब खजूर को भी टीम ने नष्ट करवाया. खाद्य विभाग की टीम ने जब्त मसालों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए अजमेर भिजवाए हैं. स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच अवश्य करते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत विभाग को दें. इसके लिए आमजन जिले में खाद्य पदार्थो में किसी भी तरह की मिलावट की आंशका होने पर कार्यालय के फोन नंबर 01482-232643 पर सूचना दे सकते है.

इसे भी पढ़ें- मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 43 हजार लीटर घी किया सीज, खाद्य अनुज्ञा पत्र होगा निरस्त