ETV Bharat / state

धौलपुर-मनियां के बीच मालगाड़ी डिरेल, डाउन लाइन ब्लॉक, कोई जनहानि नहीं

धौलपुर और मनियां स्टेशन के बीच आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया, जिससे डाउन लाइन ब्लॉक हो गई.

मालगाड़ी पटरी से उतरी
मालगाड़ी पटरी से उतरी (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 28, 2026 at 3:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: जिले में आज सुबह एक बड़ी रेल घटना सामने आई है, जहां धौलपुर और मनियां रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर चल रही एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया. यह घटना लगभग 11:26 बजे की है, जब ट्रेन के चालक द्वारा हूटर बजाए जाने के बाद डिप्टी पैनल में इसकी जानकारी प्राप्त हुई. प्राथमिक जांच से पता चला कि इंजन के पहिए पटरी से फिसल गए, जिससे पूरी मालगाड़ी रुक गई और डाउन लाइन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

मरम्मत का काम जारी: रेलवे अधिकारियों के घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। तत्काल प्रभाव से रेल प्रशासन ने अपनी आपातकालीन टीमों को मौके पर भेजा, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग, परिचालन विभाग और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं. ये टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बहाली कार्य में जुट गई हैं. डिरेल हुए इंजन को हटाने के लिए क्रेन और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही पटरी की मरम्मत भी युद्धस्तर पर की जा रही है. वहीं, रेलवे के आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया मनिया के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. रेलवे का आवागमन दूसरे ट्रैक से सुचारू कर दिया गया है. पटरी से उतरी हुई मालगाड़ी को लाइन पर लाने के लिए काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.

मालगाड़ी डिरेल
मरम्मत के कार्य में रेलवे जुटा हुआ है (ETV Bharat Dholpur)

इसे भी पढ़ें- कोलायत के चानी गांव में रेल हादसा, मालगाड़ी के 34 डिब्बे हुए डिरेल, ये ट्रेन हुई रद्द

घटना में कोई जनहानि नहीं: इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं मिली है. चालक और सहचालक सुरक्षित हैं. डाउन लाइन पर चलने वाली अन्य मालवाहक ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. इस तरह की घटनाएं रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं. विशेषज्ञों का मानना है हादसे के कई कारण हो सकतें हैं. जांच के बाद ही हादसे के सही कारण सामने आएंगे.