ETV Bharat / state

प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में फिर फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के SP बदले

तबादला सूची में एक आईजी रेंज को भी बदला गया है.

IPS TRANSFERRED IN RAJASTHAN,  GOVERNMENT TRANSFERRED IPS
राजस्थान सचिवालय. (ETV Bharat file photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 20, 2026 at 9:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुरः राजस्थान की नौकरशाही में इन दोनों फेरबदल का दौर चल रहा है. हाल ही में 187 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं.

राज्य सरकार ने देर रात 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. तबादला सूची में एक आईजी रेंज को भी बदला गया है. वहीं, 6 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं. इसके अलावा एसओजी और एसीबी में भी अधिकारियों का तबादला किया गया है. वहीं, एडीजी हवा सिंह घुमरिया को सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.

पढ़ेंः राजस्थान में 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, 66 एसडीएम बदले गए

जानकारी के मुताबिक तबादले को लेकर कई दिन से मंथन चल रहा था. मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने देर रात तबादला सूची जारी की है. एपीओ चल रही केवी वंदना को आईजी सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर लगाया गया है. वहीं, हरेंद्र कुमार महावर को आईजी कोटा रेंज लगाया गया है. माना जा रहा है कि आईपीएस की अभी और एक बड़ी तबादला सूची जल्द ही सामने आ सकती है.

IPS transferred in Rajasthan,  government transferred IPS
जारी तबादला सूची. (ETV Bharat jaipur)

इनके हुए तबादलेः जारी तबादला सूची के मुताबिक लता मनोज कुमार को एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग और अब जन अभियोग जयपुर, केबी वंदना आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर, परम ज्योति आईजी आरएसी जयपुर, कालूराम रावत आईजी पुलिस टैली कम्युनिकेशन जयपुर लगाया गया है. इसी प्रकार श्वेता धनखड़ डीआईजी आरएसी जयपुर, भुवन भूषण यादव डीआईजी एसओजी जयपुर, रिचा तोमर को कमांडेंट 11वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली लगाया है.

पढ़ेंः राजस्थान में फिर दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस': 64 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किस अफसर को कहां मिली जिम्मेदारी

इन जिलों में बदले एसपीः जारी सूची में 6 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं. इनमें मनोज त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर, धर्मेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़, ज्ञानचंद यादव पुलिस अधीक्षक डीडवाना कुचामन, गोवर्धन लाल सौकारिया पुलिस अधीक्षक एसीबी जयपुर, राजेश कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक भरतपुर, पीयूष दीक्षित पुलिस अधीक्षक दौसा, सागर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, रोशन मीणा पुलिस अधीक्षक टोंक व आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर शहर लगाया है.