ETV Bharat / state

अयोध्या में मांस बिक्री पर बैन सही, यूपी में समय पर ही होंगे पंचायत चुनावः ओमप्रकाश राजभर

सुलतानपुर में VB-G RAM G की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे सुभासपा प्रमुख और मंत्री राजभर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

OMPRAKASH RAJBHAR
ओमप्रकाश राजभर. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 5:13 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 5:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सुलतानपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के के कैबिनेट मिनिस्टर ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र की महत्वकांक्षी योजना VB-G RAM G पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब इस योजना के शुरू होने से गारंटीड रोजगार सुलभ होगा और भ्रष्टातचार पर लगाम लगेगी. उन्होंने बताया कि रोजगार न मिलने को दशा में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जबकि पहले की योजना में ऐसा नही था.

जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी की मुसलमानों से वोट न लेने की बात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए का स्पष्ट मत है कि सबका साथ, सबका विकास. उन्होंने कहा कि गठबंधन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है और विकास की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाना ही एनडीए का उद्देश्य है.

योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर. (ETV Bharat)

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में मांस-मछली पर प्रतिबंध का समर्थन

अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में मांस और मछली की दुकानों पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सुभासपा प्रमुख ने कहाकि अयोध्या एक धार्मिक नगरी है और यहां की परंपराओं व आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिसे मांस-मछली खाना है, वह बाहर जाकर खा सकता है. अयोध्या नगरी में इस तरह के प्रतिबंध बिल्कुल सही हैं.”

पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ओपी राजभर ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर (SIR) प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे.

मनरेगा में खामियों पर उठाए सवाल

मनरेगा को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि योजना में व्याप्त कमियों को दूर करने के उद्देश्य से इसका नाम बदला गया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लाखों मजदूर काम करने के बावजूद अपने भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

उन्होंने कहाकि इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराना उचित नहीं है, बल्कि योजना की व्यवस्थागत खामियां इसके लिए जिम्मेदार हैं.

मजदूरी बढ़ाने का फैसला केंद्र का विषय

मनरेगा मजदूरी बढ़ाने के सवाल पर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि यह पूरी तरह से भारत सरकार की योजना है और इसमें मजदूरी बढ़ाने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा. प्रदेश सरकार का इसमें सीधा हस्तक्षेप नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार मजदूरों के हित में जल्द फैसला लेगी.

ब्राह्मण विधायकों के बयान पर दी सफाई

ब्राह्मण विधायकों को लेकर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान उनके दल के संगठन और विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से दिया गया है.

संगठन को संगठित करने के लिए ऐसा बयान अपनी जगह सही है. उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के कार्यक्रमों और भोज में शामिल होते रहे हैं.

गांधी जी के नाम से जुड़े विवाद पर कांग्रेस पर निशाना

गांधी जी के नाम को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि “गांधी जी को इस देश में कोई भूल सकता है क्या?” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों को उठाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है.

ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 2026 में होगा चुनावी दंगल, सभी पार्टियों को दिखाना होगा दम

Last Updated : January 10, 2026 at 5:36 PM IST