ETV Bharat / state

मथुरा में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा; श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, DM बोले- "सुरक्षा के लिये पुलिस बल की तैनाती की गई"

जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी और देहात क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मथुरा में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा
मथुरा में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 31, 2026 at 6:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा : जनपद में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब सड़कों पर उतर चुका है. प्रमुख मंदिरों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 12 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है. इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी तैनात किए गए हैं.

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने दी जानकारी. (Video credit: ETV Bharat)

जनपद में ब्रिज 84 कोस की परिक्रमा लगाने के लिए हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है. परिक्रमा के साथ जनपद के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्म स्थान, वृंदावन बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, गोवर्धन, दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मंदिर, मुखारविंद, बरसाना राधा रानी मंदिर, श्रीजी मंदिर अनेक मंदिरों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हर रोज दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 12 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है. इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी तैनात किए गए हैं.



ब्रज में 84 कोस परिक्रमा शुरू होते ही दूर दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. परिक्रमा के साथ गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिए मानव श्रृंखला बनी हुई है. हर रोज करीब 5 लाख से श्रद्धालु अधिक परिक्रमा लगा रहे हैं. गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, वृंदावन श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, बरसाना राधा रानी मंदिर, मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान, द्वारकाधीश गोकुल रमन रेती में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है.

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जनपद में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा करने के लिए दूर दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जनपद में हुआ है. अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी नियुक्त किए गए हैं. शहरी और देहात क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिये जगह जगह पर सेक्टर बनाकर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें : मथुरा में ब्रज 84 कोस परिक्रमा में भंडारे को लेकर विवाद: दो पक्षों में 12 राउंड फायरिंग; 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो