ETV Bharat / state

Watch: नूंह में थार से स्टंट! छत पर बैठ कर रहे थे हुड़दंग, ब्रेक लगते ही गिरे, DGP के बयान पर मचा था बवाल

Thar stunts in Nuh: नूंह में थार से स्टंट का वीडियो सामने आया है. गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से टल गया.

Thar stunts in Nuh
Thar stunts in Nuh (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 20, 2025 at 9:37 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में थार से स्टंट के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे. बुधवार को कुछ युवक थार की छत पर बैठक कर सवारी कर रहे थे. थार चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया. तीनों युवक सड़क पर गिर गए. युवकों के स्टंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नूंह में थार पर स्टंट का वीडियो वायरल: वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थार की छत पर तीन युवक खड़े होकर हुड़दंग कर रहे हैं. सामने से कैंटर आ रहा था. जिसके चलते थार चालक ने ब्रेक लगाया. ब्रेक लगाते ही तीनों युवक सड़क पर गिर गए. सामने से आ रहे कैंटर ने सूझबूझ दिखाई और कैंटर रोक दिया. जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. नहीं तो तीनों युवक कैंटर की चपेट में आ जाते.

थार के स्टंट से लोग परेशान: हाल ही में थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव खोड़ बसई में भी थार की छत पर हुड़दंग करते हुए कुछ युवकों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी थी. मेवात में शादी-बारातों में थार की छत पर चढ़कर रील बनाना, एनर्जी ड्रिंक पीना और खतरनाक स्टंट करना आम बात हो गई है. कई बार तो छत से गिरने के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं.

Watch: नूंह में थार से स्टंट! छत पर बैठ कर रहे थे हुड़दंग (Etv Bharat)

हाल ही में एक महिला डांसर की पिटाई का वीडियो भी मेवात से वायरल हुआ था, जिसमें सोशल मीडिया के दबाव के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है. डीजीपी के सख्त निर्देश के बाद भी जमीनी स्तर पर कार्रवाई न के बराबर दिख रही है.

नूंह पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन: हालांकि फिरोजपुर झिरका डीएसपी अजायब सिंह ने कहा है कि "अब थार और अन्य वाहनों पर हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा. ट्रैफिक थाना और संबंधित थानों को ऐसे वाहनों को चिन्हित कर चालान करने के निर्देश दे दिए गए हैं. बाहर से आने वाले मॉडिफाइड वाहनों पर भी निगरानी रखी जा रही है. सड़क हादसों में सबसे ज्यादा युवा ही शिकार बन रहे हैं. यातायात नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार बाइक चलाने के मामलों में अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. मेवात के युवाओं से अपील है कि रील के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें. एक गलती पूरे परिवार को उजाड़ सकती है."

DGP के बयान पर हुआ विवाद: बता दें कि हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने पुलिस जवानों से कहा था कि "थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं. वो स्टंट करते हैं. इससे वो खुद तो खतरा उठाते ही हैं दूसरे के लिए भी जान का खतरा बनते हैं. ज्यादातर थार वालों का दिमाग घुमा हुआ होता है. इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए." हरियाणा के डीजीपी का ये बयान काफी सुर्खियों में रहा था. कुछ लोगों ने इस बयान का समर्थन किया तो कुछ ने खुल कर विरोध किया.

ये भी पढ़ें- हरियाणा DGP बोले- 'थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं, सोचते हैं कि दादागिरी भी हो और हम फंसे भी नहीं'

ये भी पढ़ें- डीजीपी के थार-बुलेट बयान पर दुष्यंत चौटाला का पलटवार, बोले- “अपराधियों की पहचान को किसी वाहन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए"