गुरुग्राम में थार ने कार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर पलटी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा
हरियाणा के गुरुग्राम के घमरोज टोला प्लाजा के पास तेज़ रफ्तार थार ने कार को टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Published : December 8, 2025 at 5:41 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के घमरोज टोल प्लाजा के पास थार ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी है जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. पुलिस ने आरोपी थार ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है.
घमरोज टोल प्लाजा पर हादसा: गुरुग्राम के भौंडसी इलाके में घमरोज टोल प्लाजा के पास तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने थार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने तेज गति में गाड़ी चलाते हुए आगे चल रही फोर्ड फिगो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे पीड़ित की कार पलट गई और उसके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं है.
थार ने कार को मारी टक्कर : सीसीटीवी तस्वीरों में नज़र आ रहा है कि गुरुग्राम के घमरोज टोल प्लाजा पर 2 दिसंबर को दोपहर करीब 1.32 बजे एक फोर्ड फिगो गाड़ी सोहना से गुरुग्राम की ओर जा रही थी, तभी घमरोज टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही काले रंग की थार ने फिगो कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज्यादा तेज़ थी कि फोर्ड फिगो कार कई बार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल पीड़ित को कार से बाहर निकाला. इसके बाद थार गाड़ी का ड्राइवर वहां से फरार हो गया.
आरोपी थार ड्राइवर गिरफ्तार : हादसे के बाद भौंडसी थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी थार ड्राइवर को अलीपुर, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 39 वर्षीय भरत निवासी अलीपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी भरत ने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और घटना वाले दिन वो अपने भाई की थार में गुरुग्राम जा रहा था. उसकी गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी, जिसके कारण आगे चल रही पीड़ित की कार से उसकी थार टकरा गई और ये बड़ा हादसा हो गया.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - नूंह में थार से स्टंट! छत पर बैठ कर रहे थे हुड़दंग, ब्रेक लगते ही गिरे, DGP के बयान पर मचा था बवाल
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में चलती थार से युवक ने की गंदी हरकत, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन, दो युवक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में थार की छत पर चढ़ी युवती, स्टंटबाज़ी कर बनाती रही रील, अब पुलिस कर रही तलाश
ये भी पढ़ें - हरियाणा में बेकाबू थार ने स्कूटी को रौंद डाला, सीसीटीवी वीडियो उड़ा देगा होश
ये भी पढ़ें - फरीदाबाद में थार का कोहराम, लोगों को कुचलने की कोशिश की, वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें - हरियाणा DGP बोले- 'थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं, सोचते हैं कि दादागिरी भी हो और हम फंसे भी नहीं'

