ETV Bharat / state

सावधान! बिहार में दौड़ा-दौड़ाकर काट रहे लंगूर, चलती गाड़ियों का कर रहे पीछा

बगहा में लंगूरों ने अबतक तीन लोगों को जख्मी कर दिया है. इतना ही नहीं चलती गाड़ियों का पीछा कर रहे हैं.

Terror of langur in Bagaha
बगहा में लंगूरों का आतंक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 7, 2026 at 1:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बगहा: बिहार के बगहा में लंगूरों के आतंक से लोग परेशान हैं. रामनगर स्थित सोनखर में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर आए लंगूरों ने रिहायशी इलाके में उत्पात मचाकर दहशत फैला दी है. दरअसल VTR से भटककर रामनगर के सोनखर गांव में अचानक पहुंचे लंगूर के आतंक से अफरा-तफरी मच गई.

बगहा में लंगूरों का आतंक: एक के बाद एक कई लोगों पर लंगूरों ने हमला कर दिया, जिससे तीन लोग बुरी तरह जख्मी होकर अस्पताल पहुंच गये हैं. लिहाजा लंगूर के उत्पात मचाने से गांव में भय का माहौल बन गया है. जानकारी के मुताबिक, लंगूरों का एक झुंड रामनगर के सोनखर गांव में देखा गया है, जिनमें एक बड़ा और आक्रामक लंगूर भी शामिल है.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

तीन लोग जख्मी: यह लंगूर स्कूल, घरों की छतों और आंगन में घूमते हुए लोगों पर हमला कर रहा है. साथ ही सड़कों पर चलती गाड़ियों को भी निशाना बना रहे हैं और अटैक कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब तक लंगूरों के हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं, जिन्हें रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सभी खतरे से बाहर हैं.

ग्रामीणों में दहशत: जख्मी ग्रामीण अंगद भगत के मुताबिक घायलों को आनन-फानन में रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. CHC के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

Terror of langur in Bagaha
लंगूर के हमले से दहशत (ETV Bharat)

"अचानक छत पर लंगूर आ गए, बिना किसी वजह के हमला कर दिया. लिहाजा गांव के लोग डरे हुए हैं. बच्चे और महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रहीं हैं जो लोग सड़कों पर आवाजाही कर रहें हैं उनपर भी खतरा मंडरा रहा है."- अंगद भगत,जख्मी ग्रामीण

"एहतियात के तौर पर जख्मियों को निगरानी में रखा गया है. एंटी रेबीज की सुई देकर मरहम पट्टी के बाद घायलों कों उनके घर भेजा जा रहा है."- डॉ. मिथिलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, रामनगर CHC

Terror of langur in Bagaha
अलर्ट मोड पर वन विभाग (ETV Bharat)

लंगूरों ने बदला अपना स्थान: इधर घटना की सूचना मिलते ही रामनगर रेंज स्थित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. रेंजर विजय प्रसाद के निर्देश पर वनकर्मी लंगूरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और उन्हें दोबारा जंगल में छोड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, लेकिन फ़िलहाल लंगूर कहीं दूसरी ओर मूव कर गये हैं. लिहाजा गांव में माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क रहने और घरों से अभी फिलहाल बाहर न निकलने की अपील की जा रही है.

"जंगल से सटे इलाकों में भोजन और मानवीय गतिविधियों के कारण वन्यजीव अक्सर भटक कर रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं. फिलहाल प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और लंगूरों के सुरक्षित रेस्क्यू की है. लंगूर पकड़कर जंगल में छोड़ने की कवायद जारी है जिससे सोनखर गांव में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है."- विजय कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी, रामनगर रेंज VTR

ये भी पढ़ें

लंगूर की करंट से हुई मौत तो बंदरियां ने भी दे दी जान, हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार - Monkey dies due to electric shock

रोहतास में घायल लंगूर को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, कुत्तों को चिढ़ाने पर झुंड ने किया था हमला

Buxar News: बक्सर में वाहन दुर्घटना में लंगूर की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़