सरकारी स्कूल में असामाजिक तत्वों का आतंक, कुर्सी टेबल में लगाई आग, संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
दुर्ग के सरकारी स्कूल में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 19, 2026 at 5:29 PM IST
दुर्ग : दुर्ग के केलाबाड़ी प्राथमिक सरकारी स्कूल में स्कूल में तोड़फोड़ के साथ टेबल-कुर्सी में आग लगाने का मामला सामने आया है.इस घटना से बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल बन हुआ है. आपको बता दें कि स्कूल में चोरी करने के लिए अज्ञात चोर स्कूल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पंखा टीवी को चोरी कर क्लास रूम में रखे टेबल-कुर्सी में आग भी लगा दी. क्लास रूम में लगे पंखे को नुकसान कर दिया गया है.वहीं बोर का केबल भी चोरों ने जला दिया है.ताकि भविष्य में आवाजाही आसान हो सके.
पहले भी स्कूल में हो चुकी है तंत्र मंत्र की घटना
फरवरी का महीना शुरू होते ही जहां विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है, तो वहीं दुर्ग के केलाबाड़ी स्कूल में तंत्र-मंत्र कर स्कूली छात्रों और शिक्षकों में भय का वातावरण बनाने की कोशिश की गई है. इस घटना से पहले 24 जनवरी को इसी स्कूल के क्लास रुम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे और कक्षा के बाहर सिंदूर का छिड़काव किया गया था.
हम लोग सुबह स्कूल खोले तो देखे कि दरवाजे टूटे हुए हैं. पंखे और लाइट नहीं हैं.कुछ पंखों को तोड़ दिया गया है.वहीं पुस्तकालय में रखी टेबल कुर्सी और पुरानी किताबों को जला दिया गया है.कुछ पंजीयन थे जिसे दो पेटियों में रखा गया था,उन्हें भी खोलकर जला दिया गया है- शमा बेगम,प्रभारी प्रधान अध्यापिका,शासकीय स्कूल केलाबाड़ी
स्कूल स्टाफ ने दी पुलिस को जानकारी
घटना के बाद स्कूल की प्रभारी प्रधान अध्यापिका शमा बेगम ने इसकी जानकारी पद्मनाभपुर थाना को दी. इसके बाद पुलिस जहां इस मामले को लेकर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है. तो वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से जांच पड़ताल की जा रही है.

शासकीय स्कूल केलाबाड़ी की प्राध्यापिका शमा बेगम ने पद्माभपुर थाने में शिकायत दी है.स्कूल में असामाजिक तत्वों ने लाइट और पंखों की चोरी की है.जिसकी लिखित में शिकायत मिली है.स्कूल प्रबंधन ने किसी भी तरह के तंत्र मंत्र की बात होने को लेकर शिकायत नहीं की है.आरोपियों की पतासाजी की जा रही है- सत्य प्रकाश तिवारी,सीएसपी
शिकायत के बाद पुलिस इस पूरी घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने की बात कह रही है.जिसके कारण आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज को खंगालने आरोपियों को तलाश में पुलिस जुट गई है.
दुर्ग में धर्म परिवर्तन के लिए मां पर दबाव बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में फर्जी मृत्यु का दावा कर शख्स ने बैंक से निकाले 1 करोड़ 19 लाख
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने दी जान, दुर्ग पुलिस ने दर्ज की शिकायत

