ETV Bharat / state

रेवाड़ी में बिहार की 10 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म, वंदना पोपली बोली- "दरिंदे को बीच चौराहे पर मिले सज़ा"

हरियाणा के रेवाड़ी में 10 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tenth month old girl raped in Haryana Rewari accused arrested
रेवाड़ी में बिहार की 10 माह की बच्ची के साथ हैवानियत (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 20, 2025 at 4:04 PM IST

|

Updated : December 20, 2025 at 10:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में एक 10 माह की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. दुष्कर्म की शिकार मासूम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है. जल्दी आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

बिहार का रहने वाला परिवार : मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार शहर में मजदूरी करता है. उन्होंने शहर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में किराये पर कमरा लिया हुआ है. शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी 10 माह की बेटी घर के बाहर खेल रही थी और माता-पिता कमरे में थे. इसी दौरान पास में ही किराये के कमरे पर रहने वाला उत्तर प्रदेश का एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर पास के ही खाली प्लॉट में ले गया. वहां बने एक कमरे में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया.

रेवाड़ी में बिहार की 10 माह की बच्ची के साथ हैवानियत (Etv Bharat)

आरोपी शराब के नशे में धुत था : मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया. आरोपी शराब के नशे में धुत था. बच्ची की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि 10 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डीएसपी ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है. इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

बीच चौराहे पर सज़ा मिले : वहीं दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली शनिवार देर शाम को ट्रॉमा सेंटर पहुंची. उन्होंने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़ित बच्चों के परिवार के साथ है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. उन्होंने चिकित्सकों को भी बच्ची को बेहतर उपचार देने के लिए कहा. जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों को बीच चौराहे पर सजा मिलनी चाहिए.

"बीच चौराहे पर सज़ा मिले" (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में रेप का फर्जी आरोप लगाने वाली युवती गिरफ्तार, चलती कार में दुष्कर्म की झूठी कहानी बनाई थी

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, होटल संचालकों को पुलिस की चेतावनी

ये भी पढ़ें - फरीदाबाद के होटल में भिवानी की शूटिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, पार्टी के बाद हुई जबर्दस्ती

Last Updated : December 20, 2025 at 10:49 PM IST