ETV Bharat / state

करनाल बॉबी हत्याकांड में 8 दिन बाद पिघली तल्खियां, अंतिम संस्कार करने पर बनी सहमति

करनाल में बॉबी का अब अंतिम संस्कार होगा. पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए.

Etv BharatKARNAL BOBBY MURDER CASE
बॉबी के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते पुलिस अधिकारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 3, 2026 at 4:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: इंद्री क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में 22 वर्षीय बॉबी की हत्या 8 दिन पहले हुई थी. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की शर्त के साथ शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था.

पुलिस के आश्वासन के बाद संस्कार करने पर सहमतिः हत्या के आखिरकार आठ दिन बाद गतिरोध समाप्त हो गया है. लगातार विरोध और न्याय की मांग पर अड़े परिजनों ने अब पुलिस के आश्वासन के बाद बॉबी का शव लेने और अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया है. पोस्टमार्टम रूम के बाहर चल रही बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद माहौल में कुछ नरमी देखने को मिली.

बॉबी के अंतिम संस्कार को तैयार हुआ परिवार (ETV Bharat)

सवालों के घेरे में मौत, न्याय की मांग पर डटा रहा परिवार: बॉबी का शव आठ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में मिला था. परिजनों ने हत्या के साथ-साथ चेहरे पर तेजाब डालने और बेरहमी से मारपीट किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था.

पहली रिपोर्ट पर उठे संदेह, पीजीआई तक पहुंचा मामला: मृतक के परिजन शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे. इसी वजह से मामले को आगे बढ़ाते हुए शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया. परिवार का कहना था कि मौत से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब अभी भी बाकी हैं और सच्चाई सामने आनी चाहिए.

Karnal Bobby Murder Case
बॉबी के परिजनों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी (ETV Bharat)
आश्वासन के बाद टूटा गतिरोध, अंतिम संस्कार की तैयारी: पोस्टमार्टम रूम के बाहर डीएसपी राजीव और जांच अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि "जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके अलावा परिजनों की दोनों प्रमुख मांगों को भी स्वीकार कर लिया गया, जिसके बाद परिवार शव लेने के लिए राजी हो गया.जांच में परिवार की भागीदारी और अहम दस्तावेज की मांग मंजूर: एसआईटी इंचार्ज और डीएसपी संदीप के अनुसार "परिजनों की ओर से जांच प्रक्रिया में अपने एक प्रतिनिधि को शामिल करने और दूसरे महत्वपूर्ण दस्तावेज संबंधी मांग रखी गई थी. दोनों मांगों पर सहमति बनने के बाद परिवार ने अपना विरोध समाप्त कर दिया. अब आज बॉबी के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जबकि पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी रखे हुए है."
ये भी पढ़ें-करनाल में 22 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, आरोपी की गिरफ्तार होने तक शव उठाने से इनकार