ETV Bharat / state

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के 10 परिवारों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, जानें वजह

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के कुछ परिवारों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है.

Ramgarh Municipal Council
वोट बहिष्कार का ऐलान करते रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के लोग. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 13, 2026 at 5:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामगढ़ः झारखंड नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के रहने वाले करीब 10 परिवारों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. इन परिवारों का आरोप है कि वर्षों से वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया गया.

वार्ड नंबर 28 निवासी आशीष कुमार तिवारी, दीपक तिवारी और आशो देवी का कहना है कि आज तक उनके घर तक जाने के लिए पक्की सड़क तक नहीं बनी. बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब कीचड़ और पानी के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ती है. बिजली, नाली, पेयजल और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी वार्ड क्षेत्र में नहीं हैं. लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद कोई वापस मुड़कर नहीं देखने आता है.

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के लोगों का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्हें शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, तो फिर मतदान करने का क्या फायदा. यही कारण है कि उन्होंने सामूहिक रूप से वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. लोगों का साफ कहना है कि सड़क और बुनियादी सुविधाओं की गारंटी नहीं है. जिसके कारण वे मतदान केंद्र तक नहीं जाएंगे.

Ramgarh Municipal Council
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 का हाल. (फोटो-ईटीवी भारत)

लोगों ने कहा कि अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह असंतोष अन्य वार्डों में भी फैल सकता है. अब देखना होगा कि चुनाव से पहले वोट बहिष्कार के ऐलान के बाद नगर परिषद और प्रशासन क्या कदम उठाता है.

Ramgarh Municipal Council
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 का हाल. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

रामगढ़ नगर परिषद: चुनाव के समय लगती है वादों की 'मंडी', लोगों ने गिनाई क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं

रामगढ़ नगर परिषद के इन वार्डों में है बुनियादी सुविधाओं का टोटा, पानी के लिए तरसते निवासी

नगर निकाय चुनाव के नामांकन की समय सीमा खत्म, दिलचस्प होगा मुकाबला, प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा