हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं.

Published : January 8, 2026 at 8:12 PM IST
हजारीबाग: पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सभी की गिरफ्तारी उरीमारी ओपी क्षेत्र के बघरैया फुटबॉल मैदान के पास से हुई है. दरअसल, जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को दसई मांझी के घर के पास हुई फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली थी. पुलिस को इन्हीं लोगों की तलाश थी.
पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी एवं फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं. सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज सिंह उर्फ शिवा, प्रीत कुमार उर्फ पवन, पीयूष कुमार सिंह, प्रेम कुमार, बादल, विक्रम कुमार राम, मोहित सिंह, राजू कुमार, विशाल कुमार और मनोज कुमार शामिल है और सभी रामगढ़ जिले के निवासी हैं.
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कारवाई।
— Hazaribagh Police (@HazaribagPolice) January 8, 2026
हजारीबाग पुलिस ने उरीमारी OPक्षेत्र में 31/12/25 को राहुल दुबे गैंग के द्वारा किया गया फायरिंग घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 10अपराधी गिरफ्तार 5 देशी पिस्टल17गोली 6मोबाइल बरामद किया।@JharkhandPolice @DGPJH@Michaelraj_ips@IGBokaro@DIGHazaribagh pic.twitter.com/ejCTeG8eX9
31 दिसंबर की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली थी. घटना के बाद उरीमारी ओपी थाना में मामला दर्ज कर एसडीपीओ सदर अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. छापेमारी के बाद 7 जनवरी की रात गुप्त सूचना के आधार पर उरीमारी ओपी क्षेत्र के बघरैया फुटबॉल मैदान के पास 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे. इसके साथ ही तलाशी में घटना में प्रयुक्त 5 देसी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किया हैं: अंजनी अंजन, एसपी
ये भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर हुआ अपराधी उत्तम यादव, चतरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
आपराधिक गिरोह से जुड़े गैंगस्टरों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने गठित की एसआईटी
पलामू पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने के लिए बनाया था गिरोह

