ETV Bharat / state

कोडरमा से लापता 10 बिरहोर बच्चे सकुशल बरामद, एक सप्ताह पहले हुए थे लापता

कोडरमा में दस बच्चे लापता हो गए थे, जिन्हें गयाजी से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.

CHILDREN MISSING IN KODERMA
कोडरमा पुलिस के साथ बरामद बच्चे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 8, 2026 at 11:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गडियाई (खरपोका) बिरहोर टोला से एक साथ 10 बच्चे लापता हो गए थे. लापता हुए आदिम जनजाति के इन सभी 10 बच्चों को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. इसके बाद बच्चों को न्यायालय में पेश कर इनके परिजनों को सौंपा दिया जाएगा.

जानकारी देते एसपी अनुदीप सिंह (Etv Bharat)

कहां से गायब हुए बिरहोर बच्चे

दरअसल, 1 फरवरी को गांव के करीब 70 लोग परसाबाद के एक श्राद्ध भोज में शामिल हुए थे, जहां से सभी बड़े लोग वापस लौट आए, लेकिन 10 बच्चे घर नहीं लौटे. इस मामले में 6 फरवरी को जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में बच्चों की खोजबीन को लेकर आठ विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवानों को शामिल किया गया.

कैसे बरामद हुए लापता बच्चे

पुलिस द्वारा गठित टीमों ने गयाजी, आसनसोल, रांची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार और होटल-ढाबों में सघन खोजबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया. इसके अलावा GRP, RPF, CWC व विभिन्न राज्यों के एनजीओ से लगातार संपर्क बनाए रखा.

इसी दौरान कोडरमा पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) में मिले हैं, जिसके बाद कोडरमा पुलिस की टीम गयाजी बाल गृह पहुंची और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समन्वय से लापता बच्चों की पहचान कर सभी बच्चों को सुरक्षित कोडरमा ले आई. अब इन बच्चों को न्यायालय में पेश कर इनके परिजनों को सौंपा जाएगा. इधर, बच्चों के सकुशल बरामदगी से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है.

यह भी पढ़ें:

लापता दर्शील का शव एक कुएं से बरामद, क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण कर बंगाल ले गये यूपी के ड्राइवर और खलासी, बरवाअड्डा से बरामद हुईं दोनों नाबालिग

पलामू का दिव्यांग युवक मुंबई में हुआ था लापता, 31 दिनों बाद पुलिस की पहल पर बरामद