न्यू ईयर की पार्टी में धमाल मचाएंगे ये 10 बेस्ट गाने, सॉन्ग प्ले होते ही डांस फ्लोर पर लग जाएगी आग...
Best Songs for New Year Party : न्यू ईयर की पार्टी पर ये 10 बेस्ट हरियाणवी और बॉलीवुड गाने डांस फ्लोर पर आग लगा देंगे.

Published : December 30, 2025 at 10:57 PM IST
New Year Party Playlist 2026: नए साल 2026 का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है. ऐसे में अगर आप पार्टी करने वाले हैं तो इन 10 बेस्ट हरियाणवी और बॉलीवुड सॉन्ग्स के मिक्स के साथ पार्टी कीजिए. हमारी गारंटी है कि इन गानों से डांस फ्लोर पर आग लग जाएगी और हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा. यहां तक कि अगर आप परिवार के साथ न्यू ईयर एंजॉय करने वाले हैं तो पूरा परिवार आपके गानों के सिलेक्शन से खुश हो जाएगा.
52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman) : "आपणा रूप रंग सजाऊं, मेहंदी हथां में लगवाऊं, पायल कंगन भी मंगवाऊं, फिर नीर भरन मैं जाऊं, घूंघट कन्ना सा काढ़ू, ना कसर घालूंगी, 52 गज का दामन, पैर मटक चलूंगी"....हरियाणा में अगर पार्टी सॉन्ग की बात हो तो 52 गज का दामन, पैर मटक चलूंगी के बगैर हर पार्टी अधूरी है. प्रांजल दहिया और रेणुका पंवार के मिक्सअप से तैयार इस गाने ने हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में गजब की खलबली मचा डाली और कई रिकॉर्ड धराशायी कर डाले. इस गाने को 1.7 बिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर अब तक मिल चुके हैं.
चटक मटक(Chatak Matak) : "ओ घाली आंख्या में स्याही, रै बिंदी माथे पै लाई, बहु सब करदी गाम की फेल, मैं बन ठण कै जब आई"....न्यू ईयर पर अगर हरियाणा के सबसे पॉपुलर गानों की बात की जाए और चटक मटक का जिक्र ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. रेणुका पंवार और सपना चौधरी ने शानदार लिरिक्स के साथ इसमें डांस के तड़के से जो धमाल मचाया है, उसके बाद ये हरियाणवी गीत हर हरियाणवी की जुबान पर चढ़ गया है. इस गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को अब तक 1.1 बिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर मिल चुके हैं और हरियाणवी पार्टी में ये गीत खूब बज रहा है.
कोको कोला(COCO COLA) : "म्हारो पेट में होरी गुड़-गुड़, जब महने पिया जी थो बतायो, मेरो बलमा बड़ो सियानो, थंडो कोको कोलो लायो"...हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ और केडी ने जब ये गाना गाया तो हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में तहलका मच गया और लोगों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया. इसके बाद तो रेगुलर हर पार्टी में ये गाना जरूर बजता है और आपकी न्यू ईयर पार्टी भी इस गाने के बगैर अधूरी है. इस गाने को 946 मिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर अब तक मिल चुके है जिससे इसकी पॉपुलरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
कोठे ऊपर कोठरी (Kothe Uper kothri) : "कोठे ऊपर कोठरी, मैं उस पे रेल चला दूंगी"...बेहद कम वक्त में सिंगर रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया की जोड़ी ने हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में आग लगा रखी है. इस जोड़ी के गाने तेज़ी से हिट हो रहे हैं और हरियाणवियों की जुबान पर चढ़ जा रहे हैं. इस पॉपुलर गीत में रेणुका पंवार के साथ सुरेंदर रोमियो ने अपनी आवाज़ से जान फूंक दी है और ये हरियाणवी पार्टीज़ में खूब बज रहा है और लोग इस पर खूब झूम रहे हैं. इस गाने को अब तक 4.1 मिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर मिल चुके हैं.
तेरी आख्यां का यो काजल (Teri Aakhya Ka Yo Kajal) : "तेरी आख्यां का यो काजल, मन्ने करे सै गोरी घायल, तू सहज सहज पांह धर ले, मेरा दिल धड़कावे पायल, हो मन्ने पल पल, पल पल याद तेरी तड़पावे सै, हाय, तेरा रूप जिगर में रड़के, आग लगावे सै." हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने फुर्तीले डांस से इस गाने में जो आग लगाई, उसके बाद तो ये गाना हरियाणा छोड़िए पूरे देश में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गया और फैन्स पर कहर ढाने लगा. यहां तक कि इस गाने के बाद सपना चौधरी को लेग देसी शकीरा तक कहने लगे. बच्चे क्या बुजुर्ग तक इस गाने पर कूद-कूदकर डांस करते हुए देखे गए. एनर्जी से भरा ये सॉन्ग आज भी हरियाणा की तमाम पार्टीज़ के डांस फ्लोर पर लोगों को कूदने-झूमने पर मजबूर कर देता है. इस गाने को अब तक 482 मिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर मिल चुके हैं.
तेरी लत लाग जागी (Teri Lat Lag Jagi) :"करके घणी अंगाई, गिर्र कया ना करे, बैरण पल्लू करके घणा, तू सताया ना करे, कदे हो जागा उलहाणा, रोज आया ना करे, तेरी लत लाग जागी, तड़पाया ना करे"...हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ और रिक्की के गाए इस गीत पर सपना चौधरी ने पल्लू को सिर पर लेकर जो शानदार एक्सप्रेशन दिए, आज उसका दीवाना पूरा हरियाणा है. ये गाना इतना ज्यादा वायरल हुआ कि सोशल मीडिया पर तो इसकी धूम मच गई और लड़कियों ने टेबल पर चढ़कर इस पर डांस करके खूब रील बनाई. इस गाने को अब तक 357 मिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर मिल चुके हैं और किसी भी पार्टी में डांस के लिए ये गाना पूरी तरह से परफेक्ट है.
तूतक तूतक तूतिया (Tutak Tutak Tutitya): "तूतक तूतक तूतिया है जमालो"... हरियाणवी सिंगग रुचिका जांगिड़ का गाया ये कमाल का गाना हरियाणा में काफी ज्यादा पॉपुलर है और पार्टियों में जमकर बजता है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 220 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. ऐसे में अगर आप पार्टी कर रहे हैं तो मेहमानों को खुखश करने के लिए इस गाने को बजाना ना भूलें.
लंदन ठुमकदा(London Thumakda) : क्वीन फिल्म का गाना लंदन ठुमकदा इतना पॉपुलर है कि ये हर पार्टी की जान है. लोग इसे खूब बजाते हैं. इस गाने की वाइब्स सुनने वाले को सच में ठुमकने पर मजबूर कर डालती है. भारत में होने वाली शादी और पार्टियों में इस गाने को बजाया जाता है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 368 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं.
आज की रात मजा हुस्न का (Aaj Ki Raat Maza Husn ka) : थोड़ी फुर्सत भी, मेरी जान, कभी बाहों को दीजिए, आज की रात, मज़ा हुस्न का आँखों से लीजिए, वक़्त बर्बाद न, बिन बात की बातों में कीजिए"...एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के कमाल के डांस के साथ स्त्री-2 फिल्म का ये गीत लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है और जहां कहीं भी पार्टी या फंक्शन हो रहा हो, आपको ये गाना जरूर सुनने को मिल जाएगा. ऐसे में न्यू ईयर पार्टी के दौरान ये गाना निश्चित तौर पर डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए काफी है. यूट्यूब पर इस गाने को 993 मिलियन व्यूज़ अब तक मिल चुके हैं.
अभी तो पार्टी शुरू हुई है(Abhi to Party Shuru Hui Hai) : "सब पे अपना राज है, डरने की क्या बात है, ये तो बस शुरुवात है, ये तो बस शुरुवात है, अरे अभी तो पार्टी शुरू हुई है"...मशहूर रैपर और गायक बादशाह और गायिका आस्था गिल ने हर पार्टी की जान बने इस गीत को बड़ी ही खूबसूरती से गाया है जिसमें एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने डांस से चारचांद लगाया है. 2014 की फिल्म 'खूबसूरत' के इस लोकप्रिय पार्टी ट्रैक को बादशाह ने ही कंपोज़ किया है और इसके बगैर हर पार्टी अधूरी है, स्पेशली न्यू ईयर पार्टी क्योंकि....अभी तो पार्टी शुरू हुई है....हैप्पी न्यू ईयर 2026.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - 2026 में कब है महाशिवरात्रि, होली, रक्षाबंधन, दिवाली, छठ समेत बाकी त्यौहार, देखिए ईवेंट्स का A टू Z कैलेंडर
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में घूमने की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन, छुट्टी में दौड़े चले जाएं, घूमकर खिल उठेगा दिल
ये भी पढ़ें - न्यू ईयर पर घूमने जाने का बना रहे प्लान, तो चंडीगढ़ का ये डेस्टिनेशन रहेगा बेस्ट

