हांसी में तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड, 44 डिग्री को टॉर्चर से लोगों का हाल बेहाल
हरियाणा के हांसी में 44 डिग्री तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है और गर्मी से लोग खासे परेशान हैं.

Published : June 30, 2026 at 6:28 PM IST
|Updated : June 30, 2026 at 6:40 PM IST
हांसी : हरियाणा के हांसी में पिछले कई दिनों तक सुहावना मौसम रहने के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बीते दो दिनों से सुबह होते ही तेज उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. तापमान फिर से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन बेहाल हैं.
हांसी में उमस भरी गर्मी : हांसी में पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. सुबह होते ही गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है. दिनभर तेज गर्मी लोगों को परेशान करती है, जबकि शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने से कुछ राहत मिलती है. आपको बता दे कि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम में बदलाव की संभावना है. लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. तब तक लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग : लवकेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है. लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी, शिकंजी, नींबू पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है.
गर्मी से कब मिलेगी राहत : हांसी निवासी महावीर ने बताया कि पिछले दो दिनों से उमस के साथ तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गर्मी शुरू हो जाती है और दिनभर उमस बनी रहती है. ऐसे मौसम में लोग लस्सी, ठंडा पानी, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं ताकि गर्मी से कुछ राहत मिल सके.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : मेवात में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, किसान और पशु-पक्षी बरसात का कर रहे इंतजार
ये भी पढ़ें : हरियाणा में दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव का दिखेगा असर, जुलाई की शुरुआत में होगी जमकर बारिश
ये भी पढ़ें : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की मार, तस्वीरों में देखें भीषण हीटवेव से कैसे झुलस रहा है पूरा यूरोप

