दिल्ली-NCR के तापमान में आई गिरावट, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.


Published : June 3, 2026 at 7:13 AM IST
नई दिल्ली: बादलों की आवाजाही के बावजूद मंगलवार को भी दिल्ली में कहीं वर्षा नहीं हुई, लेकिन तापमान में कमी दर्ज की गई. जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत रही.
अगर दिल्ली में तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
VIDEO | Delhi: Morning visuals from India Gate and Kartavya Path areas.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
The national capital on Monday experienced below-normal maximum temperatures on the first day of June, marking the coolest start to the month in three years.#DelhiWeather #WeatherUpdate
(Full video… pic.twitter.com/yHgnoXJg22

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. मौसम विभाग ने 5 जून को भी मौसम ज्यादा ही खराब रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 5 जून को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से दोपहर तक गरज चमक और अंधड़ या आंधी या तूफानी हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 6:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 112, गुरुग्राम में 123, गाजियाबाद में 108, ग्रेटर नोएडा में 105 और नोएडा में 116 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:

