ETV Bharat / state

विशेष जाति का एनकाउंटर करवा रहे सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जाति देखकर एनकाउंटर करवाया जा रहा है. दुष्कर्मियों का एनकाउंटर कब होगा?

Tejashwi Yadav ON encounter
तेजस्वी यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 19, 2026 at 5:37 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अपराध और अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने मंगलवार (19 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा, यह सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है जबकि इनके शासनकाल में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है.

तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला: तेजस्वी यादव ने अप्रैल और मई महीने में हुई घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म की घटना हो रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. तेजस्वी यादव ने साफ-साफ कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का एक महीना का शासन पूरा हो चुका है, बावजूद इसके बिहार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला (ETV Bharat)

"यह सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर ढोंग कर रही है, जबकि लगातार अपराधी महिलाओं पर कहर ढाह रहे हैं. बिहार में महिला पूरी तरह असुरक्षित हैं. सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग भी है, इसलिए वह अपनी जवाबदेही से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं."- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा

जात देखकर एनकाउंटर- नेता प्रतिपक्ष: इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विशेष जात देखकर एनकाउंटर करवाया जा रहा है. वहीं उन्होंने सवाल किया कि दुष्कर्मियों का एनकाउंटर कब किया जाएगा? बालिका गृह कांड के आरोपी का एनकाउंटर क्यों नहीं होता है? सिर्फ और सिर्फ एक जाति को टारगेट किया जा रहा है और सत्ता के संरक्षण में अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है.

सम्राट सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा- तेजस्वी : तेजस्वी ने कहा कि सरकार में गृह मंत्री भी सम्राट चौधरी ही हैं. महिलाओं और बच्चियों के साथ जिस तरह दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं, उससे बिहार की जनता की चिंता और बढ़ती चली जा रही है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है. जबसे सम्राट सरकार बनी है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है.

तेजस्वी ने 1 महीने का पेश किया आंकड़ा: इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीते एक महीने में दुष्कर्म की घटनाओं का आंकड़ा भी पेश किया. उन्होंने कहा कि दरभंगा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया. रामनगर की डांसर के साथ दुष्कर्म, जमुई में छात्रा से दुष्कर्म, लखीसराय में सामूहिक दुष्कर्म, चकाई में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इन घटनाओं को लेकर प्रशासन की विफलता सामने आई है.

सम्राट बने अपराधी- तेजस्वी: उन्होंने आगे कहा, बिहार मेे लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है. अपराधी सम्राट बने हुए हैं. सिर्फ महिलाओं के बारे में हमने कहा है. इसके अलावा हत्या, लूट की घटना भी बढ़ी है. बिहार में 65 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी है. ये मुख्यमंत्री जी को पता नहीं है. जीविका दीदी के रसोई को गैस नहीं मिल रहा है. महिला सशक्तिकरण की सिर्फ ये बात करते हैं, ये सरकार महिलाओं को लेकर कुछ नहीं कर रही है.

बिहार को क्या दिया?: तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए सरकार को बने छह महीने हो गए हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार को कोई सहयोग नहीं दिया है. बिहार सरकार कर्ज लेने की तैयारी में है. पीएम मोदी को जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने अबतक बिहार को क्या-क्या दिया.

ये भी पढ़ें

बिहार में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, घर से बाहर निकली हुई थी बच्ची

समस्तीपुर में सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दिल्ली में जिस चलती बस में हुआ सामूहिक दुष्कर्म, उसका बिहार में रजिस्ट्रेशन, 10 लाख का चालान बकाया