ETV Bharat / state

तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज की सियासी गर्मी, आखिर क्या पक रही NDA के साथ खिचड़ी?

तेजप्रताप यादव दही चूड़ा भोज के बहाने एनडीए नेताओं से नजदीकी बढ़ाने में लगे हुए हैं. आज उन्होंने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को निमंत्रण दिया-

तेजप्रताप यादव दही चूड़ा भोज
तेजप्रताप यादव दही चूड़ा भोज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 7, 2026 at 6:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चूड़ा-दही भोज के बहाने एनडीए नेताओं से नजदीकी बढ़ाने में लगे हुए हैं. सबसे पहले तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से मंत्री बने दीपक प्रकाश को अपने आवास पर 14 जनवरी को होने वाले चूड़ा-दही भोज का निमंत्रण दिया, तो आज सीधे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पहुंच गए, जहां उन्होंने चूड़ा दही भोज का निमंत्रण दिया.

विजय सिन्हा को दही चूड़ा का निमंत्रण : विजय सिन्हा को निमंत्रण देने के बाद तेज प्रताप यादव फोटो खिंचवाते भी नजर आए फिर उन्होंने मीडिया से भी बात की और कहा कि ''राजनीति अलग होती है और संबंध अलग होते हैं. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से हमारा अपना संबंध है. यही कारण है कि आज चूड़ा दही भोज के निमंत्रण का कार्ड देने के लिए हम उनके आवास पर पहुंचे थे.

देखें वीडियो- (ETV Bharat)

''आज बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा जी से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 26M स्ट्रैंड रोड स्थित मेरे सरकारी आवास पर 'दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम' हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया.''- तेजप्रताप यादव, अध्यक्ष, जेजेडी

''हम सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे. इसमें कुछ नहीं है, यहां कोई राजनीति नहीं है. हमने पहली बार चूड़ा दही भोज का आयोजन अपने आवास पर किया है. 14 जनवरी को सुबह 11:00 से यह भोज शुरू होगा और इस भोज में निमंत्रण देने के लिए ही आज हम उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे.''- तेजप्रताप यादव, अध्यक्ष, जेजेडी

एनडीए नेताओं से तेजप्रताप बना रहे निकटता : कुल मिलाकर देखें तो एक तरफ तेजस्वी यादव बिहार में चुनाव हारने के बाद पूरी तरह से राजनीति में निष्क्रिय हो गए हैं और विदेश दौरे पर थे. खबर मिल रही है कि अब वह भारत लौट आए हैं. जल्द ही पटना आने वाले हैं. उससे पहले तेज प्रताप यादव लगातार भाजपा और एनडीए गठबंधन के नेताओं से सीधे संपर्क करते नजर आ रहे हैं.

तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज पर नजर : चूड़ा दही भोज के बहाने उनकी नजदीकियां एनडीए के नेताओं से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. अब देखना यह है कि जिस तरह का निमंत्रण का कार्ड तेज प्रताप यादव एनडीए के नेताओं को दे रहे हैं, एनडीए के नेता उनके चूड़ा दही भोज में भाग लेते हैं कि नहीं. फिलहाल तेज प्रताप यादव ने चूड़ा-दही भोज के बहाने एनडीए के नेताओं से मिलना जुलना शुरू कर दिया है.

NDA के साथ पक रही सियासी खिचड़ी? : तेजप्रताप यादव लगातार एनडीए नेताओं को दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण दे रहे हैं. आखिर उनकी NDA नेताओं से नजदीकी बनाने की क्या सियासी वजह हो सकती है? हालांकि तेजप्रताप ये भी कह रहे हैं कि वो सबको अपने दही चूड़ा भोज का निमंत्रण देंगे. लेकिन दही चूड़ा भोज की आड़ में कुछ अलग ही सियासी खिचड़ी पक रही है.

ये भी पढ़ें-